बीजापुर भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह द्वारा मीडिया में लगातार प्रदेश सरकार, बीजापुर के लोकप्रिय विधायक विक्रम मंडावी और स्थानीय प्रशासन की छवि ख़राब करने की मंशा से लगाए जा रहे बेबुनियाद और निराधार आरोपों पर पलटवार करते हुए जनपद पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेसी नेता दशरथ कुंजाम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अजय सिंह बीजापुर ज़िले का एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह हमेशा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग करता है और डराकर धमकाकर अवैध वसूली करने में लगा रहता है यही अजय सिंह का मुख्य पेशा है। आदिवासी नेता दशरथ कुंजाम ने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि अजय सिंह लगातार जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अलावा ज़िला प्रशासन पर भी अनर्गल और बेबुनियाद आरोप लगाकर बिना कोई कार्य किए अपने कार्यों का भुगतान कराने के लिए प्रशासन पर दबाव डालने का काम करता है। अजय सिंह सरकार विरोधी व्यक्ति है। अजय सिंह सरकार और प्रशासन के साथ ही साथ नियम क़ानून के ख़िलाफ़ भी काम करता है यही कारण है कि पिछले दिनों पुलिस ने उस पर कार्यवाही किया है जो कि सही था क़ानून से बढ़कर कोई भी व्यक्ति नहीं है। इसलिए ज़िला प्रशासन से माँग है कि अजय सिंह के द्वारा अब तक आदिवासी क्षेत्रों में किए गए सभी निर्माण कार्यों की सूक्ष्म जाँच कराए और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही भी करे। अपने विज्ञप्ति में आदिवासी नेता दशरथ कुंजाम ने कहा कि अजय सिंह जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग करता था और डराकर धमकाकर अवैध वसूली में लगा रहता अब उसका अवैध वसूली पूरी तरह बंद होने के कारण वह बौखला गया है इसी बौखलाहट के कारण वह भाजपा के संरक्षण में जिले के शांति पूर्ण माहौल को किस तरह अशांत किया जाए उसी में लगा हुआ है।
15 Dec 2022 08:02AM,by: Alanga rao
आंध्र प्रदेश सरकार ने तेलंगाना के साथ संपत्ति और देनदारियों के "निष्पक्ष, न्यायसंगत और शीघ्र" विभाजन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें कहा गया है कि संपत्ति का वास्तविक विभाजन 2014 में विभाजन के बाद से शुरू नहीं हुआ है। इसने दावा किया कि इससे तेलंगाना को लाभ हुआ है। 91% संपत्ति हैदराबाद में है। इसने कहा कि यह आंध्र प्रदेश के लोगों पर "प्रतिकूल प्रभाव" डाल रहा है।
15 Dec 2022 06:48AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को ऐसे समय में जमानत याचिकाओं और जनहित याचिकाओं पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए, जब मामलों की संख्या इतनी अधिक है। विशेष रूप से, CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने हाल ही में शीर्ष अदालत की सभी पीठों को निर्देश दिया था कि वे रोज़ाना 10 जमानत मामलों को लें क्योंकि उनमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता के प्रश्न शामिल हैं।
15 Dec 2022 06:48AM,by: Babuaa Desk
11 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए समृद्धि महामार्ग पर एक सुरंग के पास हवा में गोलियां चलाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद एक व्यक्ति को बुक किया गया था। पुलिस ने शख्स की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। वीडियो से हड़कंप मच गया है क्योंकि आसपास के इलाकों के स्थानीय लोगों ने आदमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नव-उद्घाटन समृद्धि महामार्ग पर आदमी ने हवा में मारी गोली
15 Dec 2022 06:33AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








