पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा किसान नेता की मांगों को पूरा करने पर सहमत होने के बाद भारती किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के प्रमुख जगजीत सिंह दल्लेवाल ने अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी। धालीवाल ने किसानों के विरोध पर राज्य के सीएम भगवंत मान की टिप्पणी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि कुछ "गलतफहमी" थी।
25 Nov 2022 07:22AM,by: Babuaa Desk
यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने ED द्वारा जांच की जा रही 466.51 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। कपूर को पहले ज़मानत देने से इनकार कर दिया गया था क्योंकि अदालत ने कहा था कि वह "मुख्या अभियुक्य प्रतीत होता है" और मामले में "मुख्य लाभार्थी" प्रतीत होता है। वह वर्तमान में नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।
25 Nov 2022 07:21AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 40 गाड़ियां और 200 से ज्यादा दमकल कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि इस घटना में 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने कहा कि इलाके में कमजोर संरचनाएं, पानी की कमी और संकरी गलियां प्रमुख चिंताएं हैं।
25 Nov 2022 05:52AM,by: Babuaa Desk
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में भारतीय सेना पर उनके अपमानजनक ट्वीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, "एक जिम्मेदार नागरिक का हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने का यह रवैया ठीक नहीं है... वह कुछ नहीं कह सकती... बाद में इसके लिए माफी मांगें।" अशोक ने आग्रह किया कि ऋचा को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।
25 Nov 2022 05:47AM,by: Babuaa Desk
ई-कॉमर्स वेबसाइटों, होटलों और यात्रा-बुकिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी ऑनलाइन समीक्षा और असत्यापित रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए दिशानिर्देश शुक्रवार से प्रभावी होंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को स्वेच्छा से सभी भुगतान की गई उपभोक्ता समीक्षाओं का खुलासा करना चाहिए। उपभोक्ता मामलों के सचिव ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो पर आधारित दिशानिर्देश स्वैच्छिक होंगे लेकिन अगर समस्या बनी रहती है तो इसे अनिवार्य बनाया जा सकता है। ई-कॉम साइट्स पर फर्जी रिव्यू के खिलाफ नियम आज से लागू होंगे
25 Nov 2022 05:15AM,by: Babuaa Desk
बीजापुर रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर द्वारा निजी क्षेत्र के संस्थाओं में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक योग्यताधारी आवेदकों से एकाउंटेंट और सिविल इंजीनियर पदों पर भर्ती हेतु 30 नवंबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित की गई। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी बीजापुर जिले के वेबसाईट www.bijapur.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर के टेलीग्राम गुप लिंक htttp://time/emplyoment office bijapur cg में जुड़कर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
25 Nov 2022 12:57AM,by: Alanga rao
बीजापुर जिला कार्यालय परिसर बीजापुर में कैंटीन संचालन (कैंटीन भवन) के लिए इच्छुक पंजीकृत फर्म, संस्था, व्यक्तियों अथवा महिला समूह से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। जिसके लिए 26 दिसम्बर 2022 तक जिला कार्यालय (नाजिर शाखा) बीजापुर में अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन जमा किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों को 26 दिसम्बर को अपरान्ह 4 बजे खोला जाएगा। निविदा के नियम एवं शर्तें सहित विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.bijapur.gov.in पर उपलब्ध है।
25 Nov 2022 12:57AM,by: Alanga rao
बीजापुर - जिले के अंतर्गत बीव्ही 380 लेयर बर्ड फार्म उपकरण क्रय हेतु अधिकृत फर्मों अथवा विक्रेताओं से 13 दिसंबर 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक मुहरबंद निविदा प्रस्ताव कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें बीजापुर में आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि और नियत समय तक प्राप्त निविदा प्रस्ताव 13 दिसंबर 2022 को अपरान्ह 4 बजे खोली जायेगी। उक्त निविदा प्रस्ताव संबन्धी नियम-शर्तें एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।
25 Nov 2022 12:57AM,by: Alanga rao
बीजापुर एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी बासागुड़ा प्रशासन द्वारा स्वीकृत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसके लिए 7 दिसम्बर 2022 को कार्यालयीन समय 5ः30 बजे महिला बाल विकास परियोजना बासागुड़ा (मुख्यालय आवापल्ली) में व्यक्तिगत रूप से अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। विलंब से प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। रिक्त पदों के अर्न्तगत ग्राम पंचायत कोरसागुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र बकनागुलगुड़ा में कार्यकर्ता के 1 पद, चिन्नागेलूर के आंगनबाड़ी केन्द्र मेट्टापारा एवं नदीपारा में 1-1 पद, चिपुरभट्टी के आंगनबाड़ी केन्द्र बोदुमपारा में सहायिका के 1 पद, कोण्डापल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र कोमटपल्ली में सहायिका के 1 पद एवं भट्टीगुड़ा में कार्यकर्ता के 1 पद, चिन्नागेलूर के आंगनबाड़ी केन्द्र गुण्डम में सहायिका के 1 पद एवं पेदागेल्लूर मेट्टापारा में कार्यकर्ता के 1 पद, कोण्डापल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र गोडपारा में सहायिका एवं कार्यकर्ता के 1-1 पद, जारपल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र मेदीगुड़ा एवं इकाल में सहायिका के 1-1 पद, इकाल नदी पारा में सहायिका एवं कार्यकर्ता के 1-1 पद एवं जारपल्ली तोंगगुड़ा में सहायिका के 1 पद, मल्लेपल्ली आंगनबाड़ी केन्द्र गोडलाबोरू में सहायिका के 1 पद, पालागुड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र मीनागट्टा में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 पद, दारेली के आंगनबाड़ी केन्द्र दारेली में सहायिका के 1 पद, पालागुड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र बोमेड़ एवं खासपारा पालागुड़ा में सहायिका के 1-1 पद, धरमारम आंगनबाड़ी केन्द्र यकापारा धरमारम में सहायिका के 1 पद, कंचाल आंगनबाड़ी केन्द्र एर्राबोर कंचाल एवं पुजारीपारा कंचाल में सहायिका के 1-1 पद, दारेली आंगनबाड़ी केन्द्र खासपारा दारेली में सहायिका के 1 पद, कंचाल आंगनबाड़ी केन्द्र छोटेतोंग कंचाल में सहायिका के 1 पद, उड़तामल्ला आंगनबाड़ी केन्द्र उड़तामल्ला एवं पीनाचन्दा एवं ग्राम पंचायत पामेंड़ में आंगनबाड़ी केन्द्र गादीगुड़ा में सहायिका के 1-1 पद, छोटे सुंकनपल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता के 1 पद, गगनपल्ली के आंगनबाड़ी केन्द्र राजपेटा तेलगूपारा में कार्यकर्ता के 1 पद एवं दारेली आंगनबाड़ी केन्द्र दारेली आश्रमपारा में कार्यकर्ता के 1 पद हेतु आवेदन आमंत्रित की गई है। आंगनबाड़ी के पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं उर्त्तीण एवं सहायिका के लिए 8वीं उर्त्तीण निर्धारित की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति संबंधि निर्देश- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी सहायिका को शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जावेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के पद केवल महिलाओं के लिए ही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका पद के लिए 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 01 वर्ष या 1 वर्ष से अधिक सेवा कार्यकर्ता/सहायिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छुट दी जायेगी। परियोजना अधिकारी द्वारा जारी किया गया अनुभव प्रमाण पत्र ही मान्य किया जावेगा। आवेदिका उसी ग्राम या वार्ड की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस ग्राम या वार्ड में आंगनबाड़ी के केन्द्र स्थित है। शहरी/ग्रामीण/आदिवासी परियोजना में कोई आवेदिका न मिलने पर कार्यकर्ता पद हेतु शैक्षणिक योग्यता शिथिल मानकर दसवीं बोर्ड रखी जावेगी। इस अनुसार भी कोई आवेदिका न मिलने पर आठवी, पॉंचवी उर्त्तीण रखी जावेगी। सहायिका पद में उपरोक्तानुसार शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिका न मिलने पर योग्यता के आवेदन पर भी विचार किया जावेगा। शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए अंकसूची की स्व-प्रमाणित छायाप्रति लगाया जाना अनिवार्य होगा तथा अंतिम चयन आदेश पूर्व मूल प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के साथ अंकसूची सहित आवश्यक सभी दस्तावेज स्व-प्रमाणित हो। अंतिम चयन के समय मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए समुचित प्रक्रिया का निर्धारण किया जाएगा। सत्यापन ना होने पर नियुक्ति आदेश निरस्त माना जायेगा। सभी दस्तावेज अभ्यर्थी द्वारा स्व-प्रमाणित कर लगाये जावेंगे। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा अस्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो उसे यह शपथ पत्र देना होगा कि छःमहीने में स्थाई जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगी। अन्यथा उसकी नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी वहीं पति का मृत्यु प्रमाण पत्र शहरी क्षेत्र के लिए नियमानुसार सक्षम अधिकारी द्वारा मृत्युु प्रमाण पत्र आवेदक को प्रस्तुत करना होगा। विधवा को मूल्यांकन में अतिरिक्त अंक की प्रात्रता होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन
25 Nov 2022 12:57AM,by: Alanga rao
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

