चेन्नई (तमिलनाडु) में एक चिड़ियाघर का कर्मचारी एक बाघ के हमले में घायल हो गया। चिड़ियाघर के निदेशक के मुताबिक, बाघ का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और खून का सैंपल लेने व अन्य कामों के लिए उसे एक छोटे पिंजरे में रखा गया था। तभी उसने हमला कर दिया जिसमें कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गया। तमिलनाडु: बाघ के हमले से घायल हुए चिड़ियाघर का कर्मचारी
04 May 2022 03:33PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी के बाद दूसरे पड़ाव शंकरगढ़ रहा। जहां उन्होंने शंकरगढ़ के जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने आमजनता से भेंट-मुलाकात के दौरान शंकरगढ़ में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। भेंट-मुलाकात अभियान: शंकरगढ़ में खुलेगा कृषि महाविद्यालय- सीएम
04 May 2022 01:45PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुसमी में आम जनता से रूबरू चर्चा के लिए आयोजित ‘भेंट-मुलाकात‘ में कुसमी के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक-2 में आम के पेड़ की ठंडी छांव में मुख्यमंत्री से चर्चा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए पैदल चलकर स्थल पर पहुंचे।
04 May 2022 01:45PM,by: Naveen kumar sahu
भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है, और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल बना राशन कार्ड
04 May 2022 01:36PM,by: Naveen kumar sahu
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि जब तक मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर बंद नहीं होते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, "जब निवेदन की भाषा समझ नहीं आती तो आंदोलन की भाषा शुरू हो जाती है। ये एक दिन का आंदोलन नहीं है।" ठाकरे ने आगे कहा कि, मस्जिद ही नहीं यदि मंदिरों के ऊपर भी अवैध लाउडस्पीकर हैं तो उसे भी निकालें।
04 May 2022 01:03PM,by: Naveen kumar sahu
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट को 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.40% करने की घोषणा की। इससे बैंक ग्राहकों के होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। हालांकि, रेपो रेट में बढ़ोतरी से नए एफडी पर एफडी निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है।
04 May 2022 01:02PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



