पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के शहीदी दिवस पर ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। राज्य के लोग वॉट्सऐप के ज़रिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सीएम मान ने ट्वीट किया, "वह मेरा निजी वॉट्सऐप नंबर होगा...भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।" पंजाब: सीएम ने ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन का किया एलान
17 Mar 2022 01:08PM,by: Naveen kumar sahu
इज़रायल ने बताया है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट से संक्रमित मिले दो लोगों में बुखार, सिर दर्द और मांसपेशियों में कमज़ोरी के हल्के लक्षण मिले हैं। बकौल इज़रायल, मरीज़ों को किसी विशेष इलाज की ज़रूरत नहीं है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि इस वैरिएंट की उत्पत्ति शायद इज़रायल से हुई है।
17 Mar 2022 11:36AM,by: Naveen kumar sahu
इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) में रूस के खिलाफ वोट करने वाले भारतीय जज दलवीर भंडारी का जन्म जोधपुर (राजस्थान) में हुआ था। उन्होंने 1968-1970 के बीच राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की जिसके बाद वह इंटरनैशनल स्कॉलरशिप पर मास्टर्स ऑफ लॉ के लिए अमेरिका गए थे। वह बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं।
17 Mar 2022 10:24AM,by: Naveen kumar sahu
नैशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने भारत की पहली रैपिड रेल की पहली झलक शेयर की है जो दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलेगी। यह रैपिड रेल 55 मिनट में दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसमें 2×2 ट्रांसवर्स सीटिंग, ओवरहेड लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप/मोबाइल चार्जिंग के लिए हर सीट पर सॉकेट समेत अन्य सुविधाएं होंगी। देश की पहली रैपिड रेल की पहली झलक आई सामने
17 Mar 2022 10:09AM,by: Naveen kumar sahu
कई विधायकों के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि फिल्म में पूरी सच्चाई नहीं दिखाई गई और निर्माताओं ने केवल हिंसा को उजागर करने की कोशिश की। बघेल ने कहा, "फिल्म में कोई संदेश नहीं था। कोई समाधान पेश करने का कोई प्रयास नहीं किया गया था। मुझे नहीं लगता कि ऐसी फिल्म की कोई प्रासंगिकता है।"
17 Mar 2022 09:04AM,by: Babuaa Desk
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सभी सत्य चाहने वालों को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखनी चाहिए। उनकी यह टिप्पणी फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अभिनेत्री पल्लवी जोशी से नई दिल्ली में मुलाकात के बाद आई है। भागवत ने कहा, "शानदार ढंग से लिखी गई पटकथा, पूरी कलात्मक कृति और गहन शोध।" फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
17 Mar 2022 08:36AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



