तेलंगाना पुलिस ने टीआरएस विधायक वनमा वेंकटेश्वर राव के बेटे वनमा राघवेंद्र राव को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक परिवार के चार सदस्यों की जलने से मौत हो जाने के बाद राघवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने राव के साथ संपत्ति विवाद का आरोप लगाया था।
08 Jan 2022 02:56PM,by: Naveen kumar sahu
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि चुनावी राज्यों में 15 जनवरी तक रैलियां, पद यात्रा, साइकल-बाइक रैली और रोड शो करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा, "नुक्कड़ सभाएं करने की अनुमति नहीं होगी...स्थिति की समीक्षा होगी और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।"
08 Jan 2022 02:56PM,by: Naveen kumar sahu
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आईपीएस अधिकारी वीरेश कुमार भावरा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। राज्यपाल के आदेशानुसार, भावरा पदभार ग्रहण करने के बाद कम-से-कम 2-वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। गौरतलब है, पिछले माह सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने पंजाब के डीजीपी के तौर पर इकबाल प्रीत सिंह सहोता की जगह ली थी।
08 Jan 2022 02:35PM,by: Naveen kumar sahu
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने युगांडा के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है और शुक्रवार को कर्नाटक में 1.5 करोड़ रुपये की मेथम्फेटामाइन जब्त की है।
एनसीबी ने कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, उनकी बेंगलुरु टीम के अधिकारियों ने शुक्रवार को हुबली रेलवे स्टेशन पर 995 ग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया। युगांडा की महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ जब्त किया गया। वह ड्रग्स के साथ ट्रेन में छुपाकर यात्रा कर रही थी। दवा दिल्ली से मंगवाई गई थी और कर्नाटक में आगे वितरण के लिए थी।
08 Jan 2022 02:34PM, by: Babuaa Desk
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हुई भारी बारिश के बाद आज 2-महीने में दिल्ली की वायु गुणवत्ता सबसे अच्छी रही। 132 एक्यूआई के साथ राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी से सुधर कर 'मध्यम' हो गई। गौरतलब है, 26 अक्टूबर 2021 को दर्ज हुए 139 एक्यूआई के बाद दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सबसे अच्छी है।
08 Jan 2022 02:02PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


