मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसके सेठ का निधन हो गया। इलाज के दौरान कल इंदौर में उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। पूर्व चीफ जस्टिस कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही शुक्रवार को उनका निधन हो गया।
01 May 2021 12:17PM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। चोरों ने अब शास्त्री चौक स्थित तहसील कार्यालय आफिस के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार कीमत के कम्प्यूटर सहित दो स्कैनर चोरी नौ दो ग्यारह हो गए। जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय का 12 नंबर कमरे का ताला तोड़कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गोल बाजार थाना पुलिस ने तहसील ऑफिस में पदस्थ कम्प्यूटर ऑपरेटर की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
01 May 2021 12:00PM,by: Vikash Kumar
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को देश में कोविड 19 के व्यापक प्रसार के कारण अमेरिका अगले सप्ताह से भारत की यात्रा को प्रतिबंधित करेगा।
प्रेस सचिव जेन साकी ने एक बयान में कहा, "रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों की सलाह पर, प्रशासन भारत से यात्रा को प्रतिबंधित करेगा।" जो बिडेन ने भारत से अमेरिका की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
01 May 2021 11:22AM, by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार ने कई कामों की समय सीमा बढ़ाई है। विलंब से आयकर रिटर्न भरने की तारीख भी बदली गई है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कई कामों की डेडलाइन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। विलंब से आयकर रिटर्न भरने सहित इन कामों की तारीख बदली
01 May 2021 11:21AM,by: Thaneshwar sahu
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपने स्वास्थ्य मंत्री इताला राजेंद्र का पोर्टफोलियो वापस ले लिया है। जमीन हड़पने के आरोप लगने के बाद राजेंद्र के खिलाफ केसीआर ने उनसे चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का पोर्टफोलियो वापस ले लिया है। साथ ही मुख्य सचिव को राजेंद्र के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। केसीआर के निवेदन पर राज्यपाल ने स्वास्थ्य पोर्टफोलियो मुख्यमंत्री को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है।
01 May 2021 11:02AM,by: Vikash Kumar
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम रायपुर द्वारा कोरोना मरीजों और जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई तीन महत्वपूर्ण सेवाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में हैं, उन्हें घर पहुंच ऑक्सीजन के निशुल्क सुविधा प्रदान करने के लिए नगर निगम की ऑक्सीजन ऑन व्हील सेवा के साथ गरीब निर्धन परिवारों को निशुल्क सूखा राशन वितरण और कोरोना संक्रमित मरीजों के घर से कोविड मरीजो को कोविड केयर सेंटर लाने तथा स्वस्थ्य हो चुके कोरोना मरीजों को कोविड सेंटर से घर तक पहुचाने के निशुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया।
01 May 2021 11:01AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






