टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

रायपुर, भाजपा माना मंडल द्वारा आज वर्चुअल बैठक कर मंडल के दिवंगत कार्यकर्ताओ व उनके परिवार के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि आज भाजपा माना मंडल द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक नंदकुमार साहू शामिल हुए। श्री साहू ने भाजपा माना मंडल के सभी कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और सभी से अनुरोध किया कि कोरोना के संक्रमण काल में बिना ज़रूरी कार्य के घर से बाहर ना निकले और मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे। कार्यक्रम को पूर्व पार्षद लीलाधर चंद्राकर, बिंदु माहेश्वरी, छाया पार्षद विलास सुतार एवं मिनी पांडेय ने भी संबोधित किया।

25 Apr 2021 09:01AM,
by: Thaneshwar sahu