भाजपा ने राज्य में गोवा जिला (जिला) पंचायत चुनावों के लिए मतगणना के शुरुआती रुझानों में बढ़त बना ली है, पार्टी ने 21 सीटों में से 13 पर जीत दर्ज की है, जिसे अब तक कांग्रेस ने दो सीटों के साथ दूसरे स्थान पर छोड़ दिया है, जबकि निर्दलीय पांच सीटें हासिल की हैं और एक सीट महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को मिली है। पार्टी अन्य छह सीटों पर भी आगे चल रही है, जिसके लिए मतगणना शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलना अभी बाकी है। गोवा जिला पंचायत चुनाव: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे
14 Dec 2020 11:02AM,by: Ashna Ali
रायपुर : जल संसाधन एवं कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने आज माना स्थित बटालियन पहुंचकर शहीद डिप्टी कमाण्डेंट विकास कुमार को सलामी दी। उन्होंने कहा कि शहीद विकास कुमार का शौर्य और बलिदान सदा याद रखा जायेगा, विकास कुमार नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस दिखाते हुए वीरगति प्राप्त किये है।
14 Dec 2020 10:25AM,by: Thaneshwar sahu
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मेण्ड्राकला धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान के बारे में जानकारी ली। धान खरीदी केन्द्र में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी की जा रही है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
14 Dec 2020 09:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए 208 वीं कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। विकास कुमार सुकमा जिले के किस्टाराम के ग्राम कांसाराम नाला के पास आईईडी बम होने की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ आईईडी डिफ्यूज कर रहे थे। इस दौरान बम फट गया और हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया।
14 Dec 2020 09:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






