रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य को निःशुल्क और प्राथमिकता के आधार पर टीका आबंटित करने का अनुरोध प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है, इसलिए इसे प्राथमिकता से पहले चरण में शामिल करते हुए कोविड-19 का निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रति अविरल सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया है।
02 Dec 2020 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन के संबंध में आवष्यक तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स (टीकाकरण) की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कोविड-19 वैक्सीन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर के द्वारा जिले के समस्त कोल्ड चैन पॉइंट जहा टीकों का भण्डारण किया जायेगा वहां पर जिला टीकाकरण टीम को निरीक्षण करने निर्देषित किया गया एवं वहॉ पाई जाने वाली कमियों को दूर करने के निर्देश दिये हैं। वैक्सीन तथा कोल्ड चैन पॉइंट के रख-रखाव से संबंधित कोल्ड चैन हैण्डलर्स को प्रशिक्षण हेतु आदेशित किया। साथ ही साथ जिले में आवश्यक नये कोल्ड चैन पॉइंट खोलने हेतु प्रस्ताव राज्य कार्यालय को तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिये।
02 Dec 2020 11:33AM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर: जन्म से ही कुपोषित मनीष के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान वरदान बन गया। बस्तर जिले के मंगनार ग्राम के चंदरसाय के यहां 30 जून 2017 को चौथे पुत्र मनीष का जन्म हुआ। मां बेलमती की कम उम्र में विवाह होने के कारण शारीरिक रुप से कमजोर थी। इसी कारण मनीष का वजन भी जन्म के समय मात्र 1700 ग्राम था। बेलमती के कमजोर सेहत के कारण बच्चे को पर्याप्त मात्रा में मां का दुध उपलब्ध नहीं हो रहा था। इस स्थिति में मनीष के छः माह होते ही आंगनबाड़ी केन्द्र से पोषक आहार दिया जाने लगा।
02 Dec 2020 11:33AM,by: Thaneshwar sahu
डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान द ग्रेट खली मंगलवार को दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने सभी से किसानों का समर्थन करने का आग्रह किया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने सरकार से खेत कानूनों को वापस लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "सरकार ने गलत लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। यह उनके लिए कठिन होगा।"
02 Dec 2020 11:03AM,by: Ashna Ali
पंजाब के ज़ीरकपुर के एक वकील ने कंगना रनौत को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने एक ट्वीट के लिए माफी मांगने की मांग की, जिसमें उन्होंने बिलकिस बानो, उर्फ 'शहीद बाग दादी' के रूप में किसानों के विरोध पर एक बूढ़ी औरत को 'गलत' बताया और दावा किया कि वह १०० रूपए में उपलब्ध थी । वकील ने कहा, "रानौत को नोटिस जारी करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है ... माफी विफल रही तो मानहानि का मामला किया जाएगा।"
02 Dec 2020 11:03AM,by: Ashna Ali
रायपुर :छत्तीसगढ़ में एक दिसम्बर से धान खरीदी उत्सव प्रारंभ हो गया है। किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। किसानों के लिए उनके गांवों के आस-पास ही धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। इसके लिए राज्य शासन ने इस खरीफ विपणन वर्ष में करीब 260 नवीन धान खरीदी केन्द्र बनाए है। इसी कड़ी में प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। राजस्व मंत्री ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा और वार्ड क्रमांक 31 दादरखुर्द धान उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन किया। नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से क्षेत्र से लगे गांव के किसानों को लम्बी दूरी तय करके धान बेचने जाने से मुक्ति मिलेगी। गांव के पास ही धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से धान बेचने में किसानों को सहूलियत भी होगी। धान खरीदी केन्द्र सुमेधा के लोकार्पण समारोह में राजस्व मंत्री ने कहा कि सुमेधा में धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से आसपास के लगभग आठ गांवो सेमीपाली, नागिनभाठा, केंदईखार, सुमेधा, लाटा, अगारखार, कुमगरी तथा सलियाभाठा के किसानों को अपने उपार्जित धान को बेचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर कनबेरी धान खरीदी केन्द्र नहीं ले जाना पड़ेगा। इन आठ गांवो के किसानों को सुमेधा में धान बेचने की सहूलियत होगी तथा धान को दूरस्थ खरीदी केन्द्र ले जाने में लगने वाला समय और पैसे की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के किसानों को हर संभव सुविधा देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। किसानों को उनका धान उनके गांव में व आसपास ही बेचने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में इस वर्ष कुल 7 नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के साथ कुल 49 उपार्जन केन्द्र संचालित है।
02 Dec 2020 10:30AM,by: Thaneshwar sahu
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सितंबर में गिरफ्तार किया था। रिया, जिसे एनसीबी ने मामले में गिरफ्तार किया था, को अक्टूबर में जमानत दी गई थी. रिया चक्रवर्ती के भाई को ड्रग्स के मामले में मिली जमानत
02 Dec 2020 10:03AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







