टॉप न्यूज़

Generic placeholder image

26 नवंबर 2008 की वो रात भारत कभी नहीं भूल सकता है जब पाकिस्‍तान के दस आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर खूनी खेल खेला था। उन्‍होंने 174 लोगों को बड़ी निर्ममता से हत्‍या कर दी थी जबकि इस घटना में 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। टीवी चैनल के जरिए जब ये खबर पूरे भारत और फिर दुनिया में फैली तो हर कोई हैरत में था। आतंकियों ने इस हमले में मुंबई की शान ताज होटल, होटल ट्राइडेंट, नरीमन प्‍वाइंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चाबड़ हाउस, कामा अस्‍पताल, मेट्रो सिनेमा, लियोपार्ड कैफे को निशाना बनाया था। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए उन्‍होंने उन जगहों को चुना था जहां पर भीड़ होती थी और जो यहां की पहचान थे।

26 Nov 2020 05:46AM,
by: Thaneshwar sahu