अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका के पास 'यकीन करने की वजह' है कि रूसी सेना 'आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है।' बाइडन के अनुसार रूस 'अब भी कूटनीतिक रास्ता चुन सकता है।' पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है: बाइडन
19 Feb 2022 07:04AM,by: Naveen kumar sahu
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया है कि अमेरिका में हाईवे पर 2 इंजन वाला एक बीचक्राफ्ट बैरन प्लेन ट्रक से टकरा गया जिसके चलते 43-वर्षीय पायलट का निधन हो गया। दुर्घटनास्थल का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें टक्कर के बाद प्लेन और ट्रक में लगी आग दिख रही है। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। अमेरिका में हाईवे पर ट्रक से टकराया प्लेन
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
सऊदी अरब में महिला ट्रेन ड्राइवर्स के 30 पदों पर भर्ती के लिए करीब 28,000 आवेदन मिले हैं। स्पैनिश रेलवे ऑपरेटर रेनफे ने कहा कि अकैडमिक बैकग्राउंड और अंग्रेज़ी भाषा के ऑनलाइन असेसमेंट के बाद आवेदकों की संख्या लगभग आधी रह गई। 30 चुनी गईं महिलाएं ट्रेनिंग के बाद मक्का व मदीना शहरों के बीच बुलेट ट्रेनें चलाएंगी।
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स 1-दिवसीय अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर पहुंचे और प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। गेट्स को पाकिस्तान से पोलियो वायरस को खत्म करने और कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों को लेकर जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने गेट्स के सम्मान में लंच का भी आयोजन किया। अपनी पहली पाकिस्तान यात्रा पर पहुंचे बिल गेट्स
18 Feb 2022 01:14AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अपनी सैन्य टुकड़ियों को वापस बुलाने के रूस के दावे के विपरीत यूक्रेन के साथ संघर्ष बढ़ाने के लिए रूस 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' में शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमला अगले कुछ दिनों में होगा।" हालांकि, रूस ने कहा कि उसकी हमले की कोई योजना नहीं है।
17 Feb 2022 03:57PM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार मोहसिन बेग के इस्लामाबाद स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पिछले एक सप्ताह में बेग ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं जो सरकार-विरोधी टिप्पणी के कारण गिरफ्तार हुए हैं।
17 Feb 2022 01:19AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




