संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन, म्यांमार, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश से जुड़े दर्ज़नों लोगों व संस्थाओं पर मानवाधिकार संबंधी प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें बताया गया कि कार्रवाई अन्य देशों के लिए संदेश है कि 'उनके खिलाफ कार्रवाई करें जो राज्य की शक्ति का दुरुपयोग कर पीड़ा और दमन करते हैं'। एक चीनी कंपनी को भी इंवेस्टमेंट ब्लैकलिस्ट में जोड़ा गया।
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी नौसेना के कमांडर लूशन किंस को कोविड-19 वैक्सीन न लगवाने व जांच से इनकार करने पर युद्धपोत के कार्यकारी अधिकारी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि किंस ने आदेश का पालन नहीं किया था। बकौल अधिकारी, किंस टीका लगवाने से मना करने पर बर्खास्त होने वाले नौसेना के पहले अधिकारी हैं।
12 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
गवर्नर एंडी बेशियर ने शनिवार तड़के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिकी राज्य में आए बवंडर के बाद केंटकी में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
मुझे डर है कि केंटकी में 50 से अधिक मृत हैं ... शायद 70 और 100 के बीच कहीं करीब, गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा.
11 Dec 2021 12:56PM, by: Babuaa Desk
ब्राज़ील में हेल्थकेयर वर्कर्स ने कोविड-19 व फ्लू की वैक्सीन की खाली शीशियों और फेस्टिव लाइट्स का इस्तेमाल कर एक क्रिसमस ट्री बनाया है। इस क्रिसमस ट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हेल्थकेयर वर्कर्स ने बताया कि इसे बनाने का मकसद देश में टीकाकरण के प्रति जागरूकता की ओर ध्यान खींचना और उसे बढ़ावा देना है।
11 Dec 2021 06:29AM,by: Naveen kumar sahu
सरकार ने लोकसभा में बताया कि अब तक 108 देशों ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण के प्रमाण-पत्र को मान्यता दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार ने यह जानकारी दी। बकौल मंत्री, सरकार ने हर नागरिक की 'हेल्थ आईडी' बनाने का प्रावधान किया है और दिसंबर के पहले सप्ताह तक ऐसे 14 करोड़ से अधिक पहचान-पत्र तैयार किए गए हैं।
10 Dec 2021 04:02PM,by: Naveen kumar sahu
रूस के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति व्लादिमीर पोटानिन को 7 अरब डॉलर के तलाक के दावे का सामना करना पड़ रहा है, जो जेफ बेजोस और बिल गेट्स के बाद उनकी पूर्व पत्नी नतालिया पोटानिना से दुनिया के सबसे बड़े तलाक के दावों में से एक है। व्लादिमीर की पूर्व पत्नी अपनी खनन कंपनी नॉर्निकेल में अपनी हिस्सेदारी के मूल्य का 50% मांगने के लिए लंदन की एक अदालत पहुंची है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि यह राशि $7 बिलियन से अधिक हो सकती है।
09 Dec 2021 10:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


