बड़े स्तर पर हैकिंग और जासूसी के आरोप लगने के बाद पेगासस स्पायवेयर एक बार फिर विवादों में है. इस बीच फ्रांस ने पेगासस स्पायवेयर हैंकिंग केस पर जांच के लिए कमिटी बना दी है. दरअसल, फ्रांस की संस्था Forbidden Stories और एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मिलकर खुलासा किया है कि इजरायली कंपनी NSO के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए दुनिया भर की सरकारें पत्रकारों, कानूनविदों, नेताओं और यहां तक कि नेताओं के रिश्तेदारों की जासूसी करा रही हैं. इस जांच को 'पेगासस प्रोजेक्ट' नाम दिया गया है. निगरानी वाली लिस्ट में 50 हजार लोगों के नाम हैं. जो पहली लिस्ट पत्रकारों की निकली है जिसमें 40 भारतीय नाम हैं. फ्रांस ने शुरू की पेगासस जासूसी मामले की जांच
21 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
भारत ने रविवार को नेपाल सरकार को 150 से ज्यादा आईसीयू बिस्तर सौंपे। भारत का यह कदम कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी मुल्क के साथ एकजुटता और निकट सहयोग दर्शाने वाला है। महामारी की शुरुआत के बाद से भारत ने नेपाल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति, आरटी-पीसीआर परीक्षण, वेंटिलेटर की आपूर्ति के माध्यम से लगभग 65 लाख अमेरिकी डालर की सहायता प्रदान की है।
19 Jul 2021 01:37AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार में जारी खून संघर्ष के बीच एक भारतीय पत्रकार की हत्या कर दी गई है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने शुक्रवार को सूचना दी कि कंधार में गुरुवार को भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की कवरेज के दौरान हत्या कर दी गई। वह कंधार में अफगान सुरक्षा बलों के साथ वहां के हालातों की रिपोर्टिंग कर रहे थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। इससे पहले 13 जुलाई को भी भी दानिश पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।
16 Jul 2021 09:42AM,by: Vikash Kumar
पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बस में बम धमाके में दस लोगों की मौत हो गई है। बस में चीनी नागरिक सवार थे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें चार चीनी इंजीनियर समेत 10 लोगों की मौत हो गई।इसके अलावा एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हुई है। बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
14 Jul 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
अमेरिका के नेब्रास्का में एक बर्गर किंग आउटलेट के पूरे स्टाफ ने अचानक ही अपने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने रेस्तरां के बाहर एक तख्ती छोड़ दी जिस पर लिखा था, "हम सब नौकरी छोड़ रहे हैं, कष्ट के लिए खेद है"। एक खबर के अनुसार, कर्मचारी काम करने की स्थिति से खुश नहीं थे, और उन्होंने इस मुद्दे को मैनेजमेंट के आगे उठाया भी था लेकिन मामले में कुछ भी फैसला नहीं लिया गया।
13 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी को रोकने के लिए जर्मनी ने टीके की मिक्स डोज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जर्मनी की सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि लोग ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की पहली डोज के बाद दूसरी डोज में फाइजर या मॉडर्ना का टीका लगवा सकते हैं। जर्मनी: लोगों को कोरोना टीके की मिक्स डोज लगवाने की दी गई सलाह
04 Jul 2021 07:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


