भदौड़ (पंजाब) से 'आप' विधायक लाभ सिंह उगोके उस सरकारी स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे जहां उनकी मां पिछले 25-वर्षों से सफाईकर्मी हैं। उनकी मां ने पहले कहा था, "'झाड़ू' मेरे जीवन का अहम हिस्सा है, मैं स्कूल में अपनी ड्यूटी करती रहूंगी।" दरअसल, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के कर्मचारी रहे उगोके ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।
07 Apr 2022 01:10AM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता संजय राउत ने ईडी द्वारा पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में उनकी पत्नी वर्षा राउत की संपत्ति को कुर्क करने पर कहा कि, "क्या मैं विजय माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी या अंबानी-अदाणी हूं? मैं छोटे से घर में रहता हूं।" उन्होंने कहा, "हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे हमारी संपत्तियां ज़ब्त करो, गोली मार दो या जेल भेज दो।" क्या मैं माल्या, चोकसी या नीरव मोदी हूं: संजय राउत
06 Apr 2022 10:27AM,by: Naveen kumar sahu
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी खराब है। "केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को जबरन नियंत्रित करने की कोशिश के बजाय संकट से निपटने का समाधान खोजना चाहिए।" भारत की आर्थिक स्थिति श्रीलंका से भी खराब है: ममता बनर्जी
05 Apr 2022 11:56AM,by: Naveen kumar sahu
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के मामले पर आज कहा कि मीडिया में कुछ भी प्रकाशित कर देते हैं, मैं भी इसे पढ़कर हैरान हो जाता हूं। यानी कि सीएम नीतीश ने राज्यसभा जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। राज्यसभा जाने के सवाल पर बोले नीतीश कुमार....
04 Apr 2022 12:33PM,by: Naveen kumar sahu
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा कास्ट पॉलिटिक्स का आरोप लगाए जाने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी पलटवार किया है। पवार ने कहा कि मनसे अध्यक्ष कभी भी किसी भी मुद्दे पर लगातार स्टैंड नहीं लेते हैं और साल में तीन से चार महीने के लिए अंडरग्राउंड रहते हैं और फिर बाहर आकर बयानबाजी करते हैं। मुझे पता नहीं बाकी के महीनों में वे क्या करते हैं।
03 Apr 2022 12:03PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



