उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज घोषणा पत्र नहीं जारी करेगी। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया। पार्टी कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए। यूपी चुनाव: बीजेपी आज जारी नहीं करेगी घोषणा पत्र
06 Feb 2022 07:14AM,by: Naveen kumar sahu
कांग्रेस-गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन के सभी 40 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को राहुल गांधी की मौजूदगी में एकजुट और वफादार रहने का संकल्प लिया। कांग्रेस पार्टी की गोवा इकाई ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, "वे गोवा की पहचान को बेचने वाली किसी भी गतिविधि में कभी भी समर्थन या भाग नहीं लेने का संकल्प लेते हैं।"
05 Feb 2022 02:00PM, by: Tulsi Dewangan
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि, "कानून अपना काम करे, हमें कोई ऐतराज़ नहीं है।" अवैध रेत खनन मामले में ईडी द्वारा रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी की गिरफ्तारी के बाद उनका यह बयान आया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि लोगों को डराने के लिए केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही। कानून अपना काम करे, हमें कोई ऐतराज़ नहीं: सीएम चन्नी
05 Feb 2022 09:17AM,by: Naveen kumar sahu
एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में कार पर फायरिंग के एक दिन बाद कहा कि उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्होंने लोकसभा में कहा, "मैं मौत से नहीं डरने वाला हूं। दुनिया से हम सबको जाना है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे A कैटेगरी का शहरी बनाइए ताकि मेरी और आपकी ज़िंदगी बराबर हो।"
05 Feb 2022 06:32AM,by: Naveen kumar sahu
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सीट से नामांकन दाखिल किया। गृह मंत्री अमित शाह ने नामांकन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से नया इतिहास बनने जा रहा है। योगी जी के नामांकन के साथ ही भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 के पार फिर से पहुंचेगी। यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से नामांकन दाखिल किया
04 Feb 2022 11:13AM,by: Tulsi Dewangan
पंजाब के होशियारपुर में एक 80 वर्षीय मोची अपना 20 वां चुनाव लड़ने के लिए तैयार है,क्योंकि राज्य में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं। ओम प्रकाश जाखू, जो एक छोटी सी दुकान पर रहने के लिए जूते की मरम्मत और सफाई करते हैं। कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, भाजपा के तीक्षन सूद और आप के ब्रम शंकर के खिलाफ 80 वर्षीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
03 Feb 2022 12:32PM, by: Tulsi Dewangan
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, जिन्होंने पिछले महीने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था, अपने गढ़ पडरौना के बजाय कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यूपी चुनाव: स्वामी प्रसाद मौर्य का निर्वाचन क्षेत्र बदला
03 Feb 2022 01:08AM,by: Tulsi Dewangan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



