राजनीति

Generic placeholder image

अभद्र भाषा का इस्तेमाल: सांसद ज्योति वाघमारे ने अपनी ईमेल शिकायत में आरोप लगाया है कि संजय राउत लगातार बेहद निम्न स्तर की भाषा, अश्लील गालियों और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।  महिला प्रतिनिधियों का अपमान: शिकायत में कहा गया है कि संजय राउत सार्वजनिक मंचों और प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला जनप्रतिनिधियों का खुलेआम अपमान करते हैं, जिससे राजनीतिक संस्कृति खराब हो रही है।  4 साल के बयानों का रिकॉर्ड: ज्योति वाघमारे ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भेजे पत्र में राउत के पिछले 4 साल के विवादित बयानों और आचरण का हवाला देकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

26 Jun 2026 08:43AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

19 प्रदेश उपाध्यक्ष: टीम में 19 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं lइनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, समाजवादी पार्टी की बागी विधायक रहीं पूजा पाल, सुरेश मौर्य और राजेश यादव शामिल हैं l 8 प्रदेश महामंत्री: संगठन की कमान मजबूत करने के लिए 8 नेताओं को महासचिव (महामंत्री) नियुक्त किया गया है. इनमें राम प्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी के नाम हैं l 19 प्रदेश मंत्री: जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने के लिए 19 राज्य मंत्रियों को सांगठनिक जिम्मेदारी दी गई है l 6 नए क्षेत्रीय अध्यक्ष: सभी 6 क्षेत्रों में नए अध्यक्ष तैनात किए गए हैं. पश्चिम यूपी के लिए नवाब सिंह नागर, ब्रज के लिए पूरन लाल लोधी, कानपुर के लिए राम किशोर साहू, अवध के लिए अवधेश द्विवेदी, काशी के लिए अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र के लिए विनोद राय को जिम्मेदारी मिली है l मीडिया व सोशल मीडिया विंग: मनीष दीक्षित को लगातार चौथी बार राज्य मीडिया समन्वयक बनाए रखा गया है. दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता  और हिमांशु राज पंडित को राज्य सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है l भाजपा ने उत्तर प्रदेश के नए पदाधिकारियों की घोषणा करी

25 Jun 2026 02:03PM,
by: Babuaa Desk