राजनीति

Generic placeholder image

सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के कारण राज्यसभा की जो सीट खाली हुई, उसी सीट पर पार्थ पवार को निर्वाचित किया गया. यह दिल्ली में उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. इस शपथ ग्रहण समारोह में पार्थ पवार ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई. इस दौरान महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भी मौजूद थीं. जेपी नड्डा और जयराम रमेश जैसे कई दिग्गज नेता भी वहां पहुंचे थे.  सबसे ज्यादा चर्चा पार्थ पवार के लुक की रही. उन्होंने अपने दिवंगत पिता अजित पवार का मशहूर पिंक जैकेट पहना था.  पार्थ अजित पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ

09 Apr 2026 02:18PM,
by: Mahak Qureshi