राजनीति

Generic placeholder image

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि उसकी गलत नीतियों का खामियाजा सैनिक और उनके परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक ऐसी भयावह घटनाएं हो रही हैं। गांधी ने कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे आतंकवादी हमले दर्शाते हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात कितने खराब हैं। उन्होंने कहा, "हर देशभक्त भारतीय मांग करता है कि सरकार बार-बार सुरक्षा चूक की पूरी जिम्मेदारी ले और देश और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।"

16 Jul 2024 06:28AM,
by: Babuaa Desk