राजनीति

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केरला फाईल्स फिल्म मुद्दाविहीन भाजपा का दंगाई फार्मूला है। जब भाजपा के पास जनसरोकारो के मुद्दे उठाने को नहीं रहते तब भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति करती है। भाजपा देश में 9 साल से सरकार चला रही है। उसके पास मोदी सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है जिसे जनता के बीच लेकर जाये इसलिये वह फिल्मी कहानियों के आधार पर जनमत को दिग्भ्रमित करने के लिये केरला फाईल्स जैसी फिल्मों को आगे करने का षडयंत्र रच रही है। भाजपा में साहस है तो वह मोदी सरकार के 2014 में वायदों आधार पर जनता के बीच जाने का साहस दिखाये। साहस है तो मोदी के वायदा खिलाफी पर पिक्चर बनाने की हिम्मत करे। केरला फाईल्स मुद्दाविहीन भाजपा का दंगाई फार्मूला - मोहन मरकाम

09 May 2023 01:32PM,
by: Tikendra Sinha