छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अतीक हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा " समाज को खंडित, प्रभावित करने वाले लोग जिससे समाज दूषित हो ऐसे लोगों का अंत होना चाहिए, और उनकी मौत हो गई l "अति का अंत" तो होना ही था। "अति का अंत" तो होना ही था : अतीक हत्याकांड पर केदार कश्यप
16 Apr 2023 08:12AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र द्वारा सभी संस्थानों की ताकत को "कमजोर" करने का एक "गंभीर" प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार के पास लोगों को स्वायत्त संस्थानों के प्रमुख नियुक्त करने के लिए केवल "वफादारी" मानदंड है। थरूर ने आगे कहा कि पहले सरकारें संस्थानों की स्वायत्तता का सम्मान करती थीं। भाजपा नीत केंद्र हर संस्थान की ताकत को कम आंक रहा है : थरूर
16 Apr 2023 06:21AM,by: Babuaa Desk
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में हुई हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध अपने चरम पर पहुंच गया है| उन्होंने कहा, "जब पुलिस के सुरक्षा घेरों के बीच खुलेआम फायरिंग कर किसी की जान जा सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या?"
16 Apr 2023 05:04AM,by: Tikendra Sinha
आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच पूर्व सीएम और छह बार के विधायक जगदीश शेट्टार ने सत्ताधारी पार्टी को अल्टीमेटम दिया l . शेट्टार ने कहा, "मैं अभी भी टिकट हासिल करने को लेकर आशान्वित हूं और फिलहाल किसी अन्य पार्टी के साथ कोई चर्चा नहीं चल रही है।" मुझे अभी भी टिकट मिलने की उम्मीद है: भाजपा के जगदीश शेट्टार
16 Apr 2023 05:04AM,by: Tikendra Sinha
गृह मंत्री अमित शाह के यह कहने के बाद कि सचिन पायलट की राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने की बारी कभी नहीं आएगी, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कोई भी शाह को गंभीरता से नहीं लेता है। उन्होंने कहा, "अमित शाह और बीजेपी के नेता केवल चुनावी नारे लगाते हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारे नेताओं के बारे में गलत टिप्पणी करना उनकी आदत बन गई है।" अमित शाह को कोई गंभीरता से नहीं लेता: गोविंद सिंह
16 Apr 2023 05:04AM,by: Tikendra Sinha
पुलवामा हमले में जम्मू कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक के द्वारा उठाये गये सवालों का जवाब मोदी सरकार को देना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि पुलवामा का सच क्या है? पुलवामा हमले के तुरंत बाद जब राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री से इस मसले पर सवाल खड़ा किया तथा जांच को कहा तो उनसे चुप रहने को क्यों कहा गया? तत्कालीन राज्यपाल मलिक दावा कर रहे कि सीआरपीएफ ने अपने जवानों को ले जाने जहाज की मांग किया था लेकिन गृह मंत्रालय ने मना कर दिया था ऐसा क्यों हुआ? देश जानना चाहता है। सत्यपाल मलिक यह भी कह रहे कि उन्होंने प्रधानमंत्री से पुलवामा हमले के तुरंत बाद जिमकार्बेट पार्क में फोन पर बात किया था। उन्होंने इस मामले में चुप रहने किसी से भी बात नहीं करने को कहा था प्रधानमंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? इसके बारे में भी देश को बताना चाहिये। देश की जनता जानना चाहती है पुलवामा का सच क्या है?-मोहन मरकाम
16 Apr 2023 02:54AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









