राजनीति

Generic placeholder image

आरक्षण संशोधन विधेयक को राजभवन में अटके 40 दिन पूरे हो गये है। अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के आदिवासी नेता आरक्षण विधेयक पर अपना रुख साफ करें। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिये 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। बिलासपुर हाई कोर्ट से 58 प्रतिशत आरक्षण को 50 प्रतिशत किये जाने पर आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। आरक्षण विधेयक राजभवन में रुका है तो इसका खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा हो रहा। कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार से मांग करती है वह हस्तक्षेप कर आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल को हस्ताक्षर करने को कहे।

10 Jan 2023 01:53PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार रही है उन्होंने क्या किया है? हमारी सरकार और सरकार के मुखिया ने क्या किया हैं  वह जनता के सामने है। हमारी सरकार ने चार साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। चार साल में कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, आदिवासी हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिये काम किया है। भाजपा के रमन राज में भ्रष्टाचार और चंद लोगों के लिये सरकार चल रही थी। 15 साल भ्रष्टाचार और वायदा खिलाफी का दौर था। आज छत्तीसगढ़ में न्याय का दौर चल रहा किसान मजदूर, आदिवासी सभी के साथ न्याय हो रहा है। आरक्षण विधेयक का खामियाजा भाजपा को भुगतना होगा: मोहन मरकाम

10 Jan 2023 02:30AM,
by: Babuaa Desk