छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी का सीजन शुरू होते ही राज्य सरकार द्वारा किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्पष्ट निर्देश हैं कि राज्य के अन्नदाताओं को कृषि कार्यों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सरकार की इस किसान-हितैषी नीति और सुगम व्यवस्था का सीधा लाभ अब धरातल पर दिखने लगा है। सोसाइटियों और वितरण केंद्रों में किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद (उर्वरक) उपलब्ध हो रहा है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है।
01 Jun 2026 04:05PM,by: Babuaa Desk
वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है – मुख्यमंत्री श्री साय विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान और बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है मुख्यमंत्री ने गारपा क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े अनेक विकास कार्यों की दी सौगात
01 Jun 2026 04:05PM,by: Babuaa Desk
गौरेला पेण्डरा मरवाही के विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है, आज भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन से विकास और खुशहाली की नई मिसाल बन चुका है। 1367 आबादी वाले इस गाँव में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँच रहा है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। ग्राम बरवासन में लगभग 1 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था विकसित की गई है। योजना के अंतर्गत 40 हजार लीटर क्षमता का 12 मीटर ऊँचाई वाला ओवरहेड टैंक तथा 10 हजार लीटर क्षमता की 5 जी.आई. स्ट्रक्चर टंकी स्थापित की गई हैं। इस तरह से कुल 90 हजार लीटर जल भंडारण क्षमता विकसित कर गाँव के 350 घरों तक पिछले 6 माह से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
योजना पूर्ण होने से पहले गाँव के लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को हैंडपंपों और दूसरे घरों से पानी लाने में काफी समय और मेहनत लगती थी। गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। लेकिन अब जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। गाँव की निवासी श्रीमती उर्मिला अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताती हैं “पहले पानी भरने के लिए दूर स्थित हैंडपंप तक जाना पड़ता था, जिससे बहुत समय और मेहनत लगती थी। अब घर पर ही नल से शुद्ध पानी मिल रहा है। इससे हमारा समय बचता है और जीवन भी आसान हो गया है।
बरवासन के ग्रामीणजन इस योजना से बहुत खुश हैं।” जल जीवन मिशन ने केवल पानी की समस्या का समाधान नहीं किया, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार लाया है। अब महिलाएँ और बच्चे पानी लाने की चिंता से मुक्त होकर अपने अन्य कार्यों और शिक्षा पर अधिक ध्यान दे पा रहे हैं। गाँव में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। ग्राम बरवासन की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई राह खोल सकता है। जल जीवन मिशन आज गाँव के लोगों के लिए सुविधा, स्वास्थ्य और खुशहाली का प्रतीक बन चुका है। ग्राम पंचायत बरवासन की बदली तस्वीर: हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
01 Jun 2026 03:52PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







