रायपुर, 9 मई। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आज बलवीर सिंह जूनैजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में “लीड 36गढ़” कार्यक्रम की उल्लेखनीय सफलता और समाज के वंचित वर्गों के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान हेतु शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री अनूप अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
10 May 2026 03:17PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर. 10 मई 2026. पुरूषों के वर्चस्व वाले एक और क्षेत्र में पैर जमाने एवं अपनी पहचान स्थापित करने महिलाएं एक बार फिर तैयार हैं। महिलाओं के लिए अब तक अछूते रहे ‘इलेक्ट्रिशियन’ का काम सीख कर महिलाएं रोजगार की एक नई राह पर कदम बढ़ा रही हैं। ग्रामीण महिलाओं के लिए एक नए क्षेत्र में रोजगार के अवसर खोलने बिलासपुर के कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आर-सेटी) में विभिन्न गांवों की 20 महिलाओं को इलेक्ट्रिशियन के काम का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये महिलाएं अब एक नए आकाश में उड़ान के लिए तैयार हैं।
10 May 2026 02:02PM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 मई 2026/आज मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप, जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है। रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ
10 May 2026 11:26AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 10 मई 2026/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना निश्चय के अंतर्गत आज केंद्रीय जेल और महिला जेल, रायपुर में एक विशेष गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा बंदियों को अपराध की दुनिया से दूर कर स्वावलंबन और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना है। ज़ेन जी युवा बंदियों को अपराध के दलदल में वापिस जाने से रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में निश्चय कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम में युवा बंदियों को कॉउंसलिंग, अपराध बोध का ज्ञान, स्व-रोजगार उन्मुख कौशल प्रशिक्षण एवं रिहाई उपरांत स्वरोजगार हेतु बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाता है।
10 May 2026 11:26AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 10 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
10 May 2026 07:58AM,by: Mahak Qureshi
छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का दायरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में खड़गवां पुलिस ने ग्राम मंगोरा के अकला मोहपारा में कार्रवाई करते हुए सब्जियों की आड़ में की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने साग-सब्जियों के बीच गांजे के पौधे लगा रखे थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे से जुड़े ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अवैध खेती या कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
10 May 2026 06:44AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 09 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए केंद्र प्रवर्तित पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राज्य में सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 21 हजार आवास पूर्ण भी हो चुके हैं। ऐसे हितग्राही जो पूर्व में छूट गए थे, उनके लिए भारत सरकार से विशेष आग्रह कर राज्य शासन द्वारा विशेष अनुमति प्राप्त कर उनका पुनः सर्वे कार्य जारी है, जो एक-दो दिनों में पूर्ण हो जाएगा। सर्वे पूर्ण होते ही पात्र हितग्राहियों को तत्काल आवास स्वीकृत किए जाएंगे।
10 May 2026 05:52AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









