ग्रामीण रोजगार योजना से बनी डबरी में पिछले वर्ष से कर रहे मछली पालन, करीब 20 क्विंटल उत्पादन का आकलन मछली बिक्री से लगभग एक लाख रुपये की आय, डबरी के पानी से साग-सब्जी और गेहूं की खेती में भी मिल रही मदद जल संरक्षण के साथ आजीविका का बना आधार, एक ही संरचना से खेती और मछली पालन को मिला संबल
29 Sep 2026 01:27PM,by: Babuaa Desk
14 लाख रुपये की इकाई लागत पर मिला 40 प्रतिशत अनुदान, मत्स्य विभाग की सहायता से शुरू किया मछली उत्पादन तीन माह बाद बिक्री योग्य आकार में आएंगी मछलियां, स्थानीय बाजार में मांग से बेहतर आमदनी की उम्मीद जिस जमीन से नहीं होती थी कोई आय, अब वहीं आधुनिक तकनीक से स्वरोजगार की तैयारी
29 Sep 2026 01:26PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को सुविधा, सुबह-शाम आसान हुआ सफर पहले बस पकड़ने के लिए जाना पड़ता था दूसरे गांव काकना, अब सिधमा से ही मिल रही बस की सुविधा रोजगार के लिए नियमित सफर करने वाले ज्ञानेश्वर को मिली राहत, स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ
29 Sep 2026 01:26PM,by: Babuaa Desk
36 बच्चों के लिए नियमित गतिविधियों की राह हुई आसान, माताओं और किशोरी बालिकाओं को भी एक ही छत के नीचे मिल रहीं सेवाएं वीबी जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से 11.69 लाख रुपये में बना नया आंगनबाड़ी भवन भवन निर्माण से 459 मानव दिवस का सृजन, बच्चों के लिए स्थायी परिसंपत्ति के साथ ग्रामीणों को मिला रोजगार
29 Sep 2026 01:26PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ने की परिवहन विभाग के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के लिए परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और नगरीय निकाय मिलकर तैयार करें विस्तृत कार्ययोजना दुर्घटना की रोकथाम से लेकर घायल को समय पर उपचार तक मजबूत हो पूरी व्यवस्था : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का होगा विस्तार, परिवहन सुविधा से वंचित दूरस्थ अंचलों को प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश कोंटा-जगरगुंडा जैसे दुर्गम क्षेत्र में मुख्यमंत्री बस सेवा से बदली तस्वीर, करीब 6 घंटे का सफर अब लगभग 45 मिनट में पीएम-राहत और राहवीर योजना का व्यापक प्रचार कर दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए नागरिकों को करें जागरूक एचएसआरपी, वाहन फिटनेस, ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन और ई-ट्रैक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश पर्यटन स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
29 Sep 2026 01:26PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही है। इस अभियान की सार्थक पहल ‘आंगन मिलन उत्सव’ के रूप में गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख आधिकारिक स्तर पर भी किया गया है।
आंगन मिलन उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का उत्सव है। गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान, बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दीदियों, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान इस पहल को सेवा और सम्मान की संवेदना से जोड़ता है।
गांव के वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता इस आयोजन को और अधिक आत्मीय बनाती है। उनके हाथों बच्चों और महिलाओं को सुपोषण एवं स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी टिप्स दिए जाना उस पीढ़ी के अनुभव को नई पीढ़ी के भविष्य से जोड़ने जैसा है।
उत्सव में अन्न के दानों से बनाई गई सुपोषण की रंगोली केवल कला की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि यह संदेश देती है कि हमारे घर और खेतों में उपलब्ध पौष्टिक अन्न ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी सुपोषण का संदेश सहज और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इसी क्रम में अन्नप्राशन कार्यक्रम नवजात के जीवन में पोषण की नई शुरुआत का प्रतीक बनता है, तो गोद भराई कार्यक्रम मातृत्व, मातृ स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ी की देखभाल के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाता है।
दरअसल, सुपोषण केवल भोजन की पर्याप्तता का विषय नहीं है। यह मां के स्वास्थ्य, बच्चे के पोषण, परिवार की जागरूकता और समाज की सहभागिता से जुड़ा व्यापक संकल्प है। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्व-सहायता समूह की दीदियां, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण समुदाय एक साथ मिलकर बच्चों के पोषण की चिंता करते हैं, तब सेवा का भाव धरातल पर दिखाई देता है।
आज के बच्चों के स्वस्थ शरीर में ही कल के विकसित समाज की नींव रखी जाती है। इसलिए कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य की देखभाल और सुपोषण की आदतों को बढ़ावा देना वास्तव में आने वाली पीढ़ी के लिए किया गया सबसे बड़ा निवेश है।
सेवा संकल्प की यही असली तस्वीर है—जहां सम्मान भी है, सहभागिता भी है और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य का संकल्प भी।
29 Sep 2026 01:26PM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






