01 Apr 2023

Generic placeholder image

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की, इस कड़ी में मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग और खनिज विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान वर्तमान में स्वीकृत खदानों से अधिकतम उत्पादन के जरिए खनिज राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में स्वीकृत खदानों में क्षमता वृद्धि के लिए उपाय करने और महत्वपूर्ण खनन क्षेत्रों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाये जाने के कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई।

01 Apr 2023 01:19AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री याशी जैन ने सौजन्य मुलाकात की। सुश्री याशी ने मख्यमंत्री को बताया की वे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है, जो 45 दिनों तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुश्री याशी जैन का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सुश्री याशी द्वारा माउंट एवरेस्ट फतह के बाद वहां फहराए जाने वाले ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज’ और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ ध्वज का विमोचन भी किया।  मुख्यमंत्री ने सुश्री याशी जैन को दी शुभकामनाएं

01 Apr 2023 01:19AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की एक अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नाचा को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया। श्री बघेल ने कहा कि दाऊ जी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य सरकार द्वारा कला के ऐसे सच्चे साधक के सम्मान और नाचा कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोगों में नाचा कला को पुनर्स्थापित करने वाले लोक कलाकार दाऊ दुलार सिंह मंदराजी का व्यक्तित्व अगली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

01 Apr 2023 01:18AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने श्री बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन

01 Apr 2023 01:18AM,
by: Babuaa Desk