01 Nov 2023
मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने कहा है कि विशेष अधिवेशन बुलाने और आरक्षण पर आज रात तक फैसला नहीं लिया गया तो वह कल से जल का त्याग कर देंगे। पाटिल ने सरकार को चेतावनी दी कि मराठा आंदोलनकारियों को परेशान मत करों, वरना मैं खुद सड़क पर धरने पर बैठ जाउंगा। मनोज जरांगे पाटिल का महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम
01 Nov 2023 01:14AM,by: Tikendra Sinha
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में जारी हिंसा पर बयान जारी किया है। फडणवीस ने कहा कि कल बीड में जो घटना हुई उसका समर्थन नहीं किया जा सकता। सरकार मराठों को आरक्षण देने को लेकर काफी सकारात्मक है और इसे लेकर आज भी कुछ फैसले लिए गए हैं। लेकिन कुछ लोग हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इससे जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंसा में शामिल लोगो पर होगी कार्यवाही : फडणवीस
01 Nov 2023 01:14AM,by: Tikendra Sinha
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने बताया है कि वह अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में दो नवंबर को लोकसभा की एथिक्स कमेटी के समक्ष पेश होंगी। महुआ ने इसके साथ ही अपने खिलाफ लगे आरोपों पर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से सवाल-जवाब करने की भी इच्छा व्यक्त की है। दो नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश होगी महुआ
01 Nov 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
राहुल गांधी के फ़ोन हैकिंग वाले आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि 'एप्पल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये अलर्ट अक्सर झूठे अलार्म होते हैं। मैं राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि वे ऐसा क्यों करते हैं। इन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में क्या परेशानी होती है। अगर ऐसे मैसेज आए तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने या एप्पल कंपनी को मेल करने के बदले राजनीति कर रहे हैं।'
01 Nov 2023 01:13AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





