02 Jan 2024

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बोनस राशि दे दी है। राज्य के किसान राशि पाकर खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दे रहे हैं। किसान इस बोनस राशि का उपयोग नये घर बनाने, ट्रेक्टर का किस्त जमा करने, दैनिक उपयोग की सामान खरीदने में कर रहे हैं। नारायणपुर जिले के कोचवाही निवासी किसान बिंदेश्वर नाग द्वारा दो वर्ष में 43 क्विंटल 20 किलो धान बेचने की बोनस राशि 12 हजार 960 रुपए बोनस राशि मिली है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ट्रेक्टर का किस्त जमा में आसानी होगी। वहीं बाकुलवाही निवासी किसान योगेश्वर नाग ने 4 हजार 320 रुपए बोनस राशि मिलने पर इसे घर के उपयोग हेतु खर्च करने की बात कही और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। कोचवाही निवासी 5 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी बिंदेश्वर नाग ने दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस राशि मिलने की खुशी प्रकट करते हुए बताया कि धान समर्थन मूल्य पर बेचा हूं, जिसकी राशि से खेत मरम्मत कराने में उपयोग करूंगा। 

02 Jan 2024 11:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहटों को चिन्हांकित कर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र सभी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। शिविर में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लोगों को विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में जनजाति बहुल कोरबा जिले के ग्राम छातासराई, माखुरपानी, पतरापाली, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी जैसे कई गांवों में शिविर का आयोजन किया गया। 

02 Jan 2024 11:32AM,
by: Tikendra Sinha