02 Feb 2024
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दावा कि बीजेपी इस बार यूपी में एक को छोड़कर अपने सभी सांसदों का टिकट काटने जा रही है। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सुनने में आया है बीजेपी जिस सांसद का टिकट नहीं काट रही है वो नेता भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर अन्य प्रदेश में सुरक्षित सीट ढूंढ़ रहे हैं।
02 Feb 2024 02:56PM,by: Tikendra Sinha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी। ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने कांग्रेस से 300 लोकसभा सीटों पर लड़ने को कहा था लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर ममता ने कहा कि अब वे राज्य में सबसे पहले मुस्लिम वोटरों में खलबली मचाने आए हैं। मुझे नहीं पता कि अगर वे 300 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो वे 40 सीटें भी जीत पाएंगे या नहीं।
02 Feb 2024 02:54PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पहुंचे। यहां उन्होंने ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों को संबोधित किया। इसके साथ ही बताया कि सरकार ट्रक और टैक्सी ड्राइवरों के लिए नई योजना पर काम कर रही है। इसके तहत देशभर के नेशनल हाइवे के किनार 1000 विश्राम गृह बनाएं जाएंगे। इससे ट्रक और टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रक और टैक्सी ड्राइवरों के लिए नई योजना लाएगी सरकार
02 Feb 2024 02:53PM,by: Tikendra Sinha
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल आज बिलासपुर जिले के ग्राम मूढ़ीपार में सतनामी समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक और मुंगेली विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। खाद्य मंत्री बघेल ने मूढ़ीपार मेले का किया शुभारंभ
02 Feb 2024 02:10PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








