02 Apr 2023

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुए प्रदेशव्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सामाजिक न्याय कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। देश में हर 10 वर्ष के अंतराल में आम जनगणना की व्यवस्था रही है, लेकिन मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है जो अपनी नाकामी पर पर्दा डालने इरादतन, षडयंत्र पूर्वक आंकड़े छुपाने का काम कर रही है और इसी के चलते राष्ट्रीय जनगणना की अपनी जिम्मेदारियों से केंद्र की मोदी सरकार भाग रही है। केवल जनगणना ही नहीं एनएसएसओ सहित तमाम केंद्रीय एजेंसियां विगत 9 वर्षों से मोदी सरकार के कुशासन पर पर्दा डालने, केंद्र सरकार के दबाव में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, असमानता, वर्तमान आर्थिक नीतियों की जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति को लेकर तमाम आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है। उज्जवला योजना और शौचालय भी केवल सरकारी आंकड़ों में दर्ज है। उज्ज्वला योजना के हितग्राहीयों में से 90 प्रतिशत रिफिल कराने में अक्षम हैं। पीएम आवास के मामले में भी भाजपा का दावा पूरी तरह से झूठा निकला। विधानसभा में दिए गए लिखित आंकड़ों में यह प्रमाणित हुआ है कि छत्तीसगढ के लिए अब तक स्वीकृत कुल 18 लाख़ आवास में से पूर्ववर्ती रमन सरकार ने केवल 237000 ( मात्र 19 हज़ार शहरी और 2 लाख़ 18 हज़ार ग्रामीण) आवास बनाए थे, वर्तमान भूपेश बघेल सरकार ने विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 13 लाख़ (10 लाख़ 53 हज़ार ग्रामीण और 2 लाख़ 47 हज़ार शहरी क्षेत्रों में) आवास बनाएं हैं। 2011 के बाद से मोदी सरकार के द्वारा जनगणना और सर्वेक्षण की प्रक्रिया दुर्भावना पूर्वक रोक दी गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

02 Apr 2023 03:00AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के ग्राम निकुम पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम तिरगा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 1 बजे ग्राम निकुम आएंगे और वहां आयोजित ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में शामिल होंगे। 

02 Apr 2023 03:00AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगीड़, प्रदेश शासन के मंत्रीगण, विधायकगण तथा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुये। मशाल रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन हाथों में मशाल लिये गांधी मैदान से आजाद चौक गांधी जी की प्रतिमा के पास पहुंचे। कांग्रेसजन नारा लगा रहे थे, मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार हाय हाय, देश न डरेगा न झुकेगा, अडानी परस्त मोदी सरकार होश में आओ, मोदी अडानी भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई के नारे लग रहे थे। कांग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च

02 Apr 2023 02:59AM,
by: Tikendra Sinha