02 May 2023
बलौदाबाजार के कलेक्टर रजत बंसल का तबादला होने के बाद उनके अल्प समय में किए गए अच्छे कार्यों और आम जनता से उनके व्यवहारों से लोग काफी प्रभावित है यही वजह है कि जब कलेक्टर रजत बंसल सोमवार को नवनियुक्त कलेक्टर चंदन कुमार को कार्यभार सोपने के पश्चात जब रायपुर निकल रहे थे तभी लोगों को इसकी जानकारी होने पर पलारी बस स्टैंड चौक और खरतोरा चौक में सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर रजत बंसल का विदाई करने पहुंच गए । बीच सड़क में कलेक्टर का इंतजार करते लोगों के झुंड को देखकर कलेक्टर श्री बंसल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और लोगो का अभिवादन स्वीकार किया । इस दौरान भारी संख्या में जनप्रतिनिधि युवा पत्रकार और महिलाएं मौजूद थे जिन्होंने श्री बंसल से कहा कि बहुत से अधिकारी यहां आए और गए भी पर पहली बार ऐसा एहसास हो रहा है कोई अपना हमसे बिझड़ रहा है आपका अपनापन और जनहित में किए गए कार्यों में आपका एक अलग स्थान हमारे दिलो में बना दिया है । काफी सहजता से लोगों से मिले उनके बात सुने और उनका काम किए और यही आपके कार्यप्रणाली ने हमे यह खीच लाया सबके साथ समानता का व्यवहार ने एक आम आदमी को भी आपसे जोड़ दिया । कलेक्टर रजत बंसल को तबादले के बाद नागरिकों ने दि भावभीनी बिदाई
02 May 2023 08:57AM,by: Tikendra Sinha
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन के मानदेय वृद्धि और प्रोत्साहन राशि के लिए वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार प्रदर्शन करेंगी। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 02 मई को दोपहर 12 बजे से आभार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने महिला कोष से 10 लाख रूपए के ऋण राशि का चेक भी सौपेंगे। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित समानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। राजधानी में आभार सम्मेलन आज को
02 May 2023 08:57AM,by: Tikendra Sinha
अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में बोरे-बासी तिहार मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने बोरे-बासी खाया और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो अपलोड की। इसी के साथ सोशल मीडिया पर आज दिनभर बोरे-बासी ट्रेंड करता रहा। मुख्यमंत्री की अपील पर लोगों ने अलग-अलग अंदाज में तिहार मनाया। छत्तीसगढ़ में छलका बोरे-बासी तिहार का उत्साह
02 May 2023 03:30AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श् भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में उच्चतम न्यायालय द्वारा आरक्षण के मामले में दिए गए निर्णय के संदर्भ में उच्च अधिकारियों की बैठक ली और सभी अधिकारियों को शासकीय पदों में भर्ती आदि के संबंध में तत्परता से आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में मुख्य सचिव को विभागों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार युवाओं के हित के लिए कृत संकल्पित है। छत्तीसगढ़ में शासकीय पदों पर भर्ती का रास्ता खुला
02 May 2023 03:30AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








