02 Jul 2023
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि पार्टी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के खिलाफ नहीं है, लेकिन वे "जिस तरह से भाजपा इसे देश में लागू करने की कोशिश कर रही है उसका समर्थन नहीं करती"। उन्होंने कहा कि यूसीसी "देश को मजबूत करेगा और भारतीयों को एकजुट करेगा"। हालांकि, उन्होंने आगे कहा, "यूसीसी को जबरदस्ती लागू करना सही नहीं है, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से समस्याएं पैदा होंगी।"
02 Jul 2023 10:01AM,by: Babuaa Desk
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी नेता साकेत गोखले ने कहा कि पीएम की प्राथमिकता केवल गुजरात है, अन्य राज्य नहीं l उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के रूप में नौ साल हो गए...लेकिन मोदी को अभी भी गुजरात और अपने चुनिंदा...कॉर्पोरेट मित्रों की ही चिंता है।" इससे पहले पटेल ने कहा था कि पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से गुजरात को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है l
02 Jul 2023 10:01AM,by: Babuaa Desk
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आगाज हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से होगा। लगभग 2 माह 10 दिन तक चलने वाले यह खेल प्रतियोगिता 6 चरणों में आयोजित होगी। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज हरेली त्योहार से
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। सिरपुर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सतीश जग्गी ने आज धर्मशाला पहुंचकर दलाई लामा से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया। श्री जग्गी ने इस मौके पर दलाईलामा को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्यौता
02 Jul 2023 07:11AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









