02 Aug 2021

Generic placeholder image

राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्यों में शामिल जल संरक्षण, शुद्ध जल की उपलब्धता और नदियों के शुद्धिकरण संबंधी कार्यों के क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सचिव स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्री जैन ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग, पर्यावरण संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खारून नदी के शुद्धिकरण के लिए विभागीय अमले के द्वारा एक अभियान चलाया जाए जिसमें खारून नदी के उद्गम स्थल से संगम स्थल तक का निरीक्षण कर गंदगी वाले स्थलों को चिन्हांकित किया जाएगा और उसका सफाई की जाएगी। इसके लिए स्थानीय जन समुदाय को भी प्रेरित किया जाएगा।

02 Aug 2021 01:53PM,
by: Vikash Kumar