02 Aug 2023

Generic placeholder image

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना की चौथी किश्त की राशि का अंतरण सोमवार 31 जुलाई को प्रदेश भर के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की गई। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।बेरोजगारी भत्ता पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। किसी ने इसे भविष्य गढऩे के लिए आर्थिक योगदान बताया, तो किसी ने आगे की उच्च शिक्षा में होने वाले खर्च के लिए बहुत काम आने की बात कही। बेरोजगारी भत्ता कमजोर युवा वर्ग के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।    बेरोजगारी भत्ता कमजोर वर्ग के युवाओं के लिए संजीवनी

02 Aug 2023 01:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

समय के साथ औद्योगिक जगत वैश्विक परिदृश्य में टिकाऊ बने रहने के लिए आधुनिक स्वरूप में ढल रहा है। उद्योगों में नई-नई तकनीक का समावेशन हो रहा है। उद्योग की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षित कामगारों की मांग बढ़ रही है। युवाओं को सही मार्गदर्शन के साथ आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक स्वरूप में ढालना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार बड़े औद्योगिक संस्थानों के साथ एमओयू कर रही है, ताकि छात्रों का अच्छी ट्रेनिंग मिल सके। इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जो व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, उन छात्रों को 12वीं बोर्ड के प्रमाण पत्र के साथ-साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।

02 Aug 2023 01:06AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। श्रीमती कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी भी पत्रकार-वार्ता में उपस्थित थे।

02 Aug 2023 01:06AM,
by: Tikendra Sinha