02 Sep 2023
राजीव युवा मितान सम्मेलन में कल 02 सितम्बर को 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। ये शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त किए जा रहे हैं। इस समारोह में लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण शामिल होंगे। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। युवा मितान सम्मेलन नवा रायपुर स्थित मेला स्थल में आयोजित किया जा रहा है।
02 Sep 2023 01:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड पहुंचकर 2 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा
02 Sep 2023 01:41AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 02 सितम्बर को नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में दोपहर 2.00 बजे ‘‘राजीव युवा मितान सम्मेलन’’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पहले दोपहर 1.40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी की अगवानी करेंगे और उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे। यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी को बिदाई देंगे।
02 Sep 2023 01:40AM,by: Tikendra Sinha
बीजेपी के नेता विपक्षी गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक पर लगातार हमला बोलते नजर आ रहे हैं। बीजेपी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष की बैठक को लेकर कहा है कि यह सबकुछ एक कॉमेडी शो की तरह चल रहा है। बीजेपी नेता ने कहा कि ये लोग बैठक में फोटो खिंचवाने के लिए गए हैं। ये लोग अपने परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं। इनका मकसद देश को ऊपर ले जाना नहीं, अपना परिवार बचाना है। ये लोग क्या देश को ऊपर ले जाएंगे। विपक्षी बैठक कॉमेडी शो की तरह : बीजेपी नेता
02 Sep 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने मोदी सरकार द्वारा प्रवर्तित यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस प्रणाली की आलोचना को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया। एक्स पर लिखते हुए, चन्द्रशेखर ने लिखा, “यह एक अनुस्मारक है कि कैसे यूपीए/आई.एन.डी.आई.ए. शासन में प्रौद्योगिकी के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का मजाक उड़ाते थे और अब जोकर के रूप में उजागर हो गए हैं।
02 Sep 2023 01:17AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









