03 Jan 2024

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आए सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी रायपुर में दिनांक 7 जनवरी को आयोजित होने वाले सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के सदस्यों को आमंत्रण हेतु आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री जय बहादुर बंजारे, श्री सरजू प्रसाद, श्री दिनेश खूंटे, श्री पृथ्वीराज बघेल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

03 Jan 2024 11:16AM,
by: Tikendra Sinha