03 Apr 2026

Generic placeholder image

रायपुर. 2 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 3 अप्रैल को शाम 5 बजे इसका आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में इसमें शामिल होंगे। राज्य के तीन शहरों रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में विगत 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इसमें देश के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 2000 जनजातीय खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने हिस्सेदारी की।
 
उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन के सभी मंत्रीगण, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समापन समारोह में शामिल होंगे।

03 Apr 2026 05:57AM,
by: Mahak Qureshi
Generic placeholder image

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हुए मैच के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) द्वारा एक अंक का डिमेरिट और मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अभिषेक ने मैच में शानदार वापसी करते हुए 21 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 48 रन बनाए। हालांकि मैच में उनके प्रदर्शन ने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, लेकिन उनके व्यवहार ने अधिकारियों को निराश किया। हालांकि आईपीएल के आधिकारिक बयान में घटना का सटीक विवरण नहीं दिया गया, लेकिन इसमें कहा गया है कि सलामी बल्लेबाज ने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया है, जो मैच के दौरान अभद्र भाषा के प्रयोग से संबंधित है। बीसीसीआई ने अभिषेक शर्मा को फटकार लगाई

03 Apr 2026 05:18AM,
by: Babuaa Desk