03 Jul 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को ममता सरकार को बड़ा झटका दिया। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को हिंसा पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके अलावा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से चुनाव के बाद हिंसा की चपेट में आए पीड़ितों को उचित चिकित्सा सहायता और राशन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। साथ ही मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी को भी हिंसा से संबंधित सभी दस्तावेजों को संयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
03 Jul 2021 02:31AM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड के सियासी संकट के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार देर रात उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई और इसके बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि तीरथ सिंह रावत ने इसी साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उत्तराखंड सियासी संकट : सीएम तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा
03 Jul 2021 02:31AM,by: Vikash Kumar
संयुक्त सचिव (खेल) ने 29 जून, 2021 और 2 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों के साथ प्रगति की समीक्षा करने के लिए बैठकें की हैं। बैठकों में राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा खेल संहिता 2011 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए 4 फरवरी को हुई पिछली बैठक की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में, राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) द्वारा उनके गठन/उपनियमों में संशोधन करने के बारे में प्रगति की समीक्षा की गई।
03 Jul 2021 02:31AM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर तंज कसते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने देश की कामकाजी आबादी के आधे लोगों के किसी न किसी तरह के कर्ज लेने संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोग कर्ज से कराह रहे हैं। उन्होंने 'क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी' (सीआईसी) की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि (लोग) कर्ज से कराह रहे हैं।
03 Jul 2021 02:01AM,by: Vikash Kumar
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित 12 शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम (एसएसबीएस) -10 एम के पहले उत्पादन लॉट को दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में दिनांक 02 जुलाई, 2021 को आयोजित एक समारोह के दौरान सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने भारतीय सेना में शामिल किया है। इस अवसर पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ जी सतीश रेड्डी उपस्थित थे।
03 Jul 2021 02:01AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह ने शिक्षकों की भर्ती को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। रमन सिंह ने ट्वीट किया कि विज्ञापन और बयानों में 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती हो गई है, तो फिर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं वो कौन हैं? युवा जूता पालिश और मुंडन कराकर हक के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन सरकार को अब कुछ सुनाई नहीं देता। पूर्व सीएम रमन सिंह ने शिक्षक भर्ती को लेकर राज्य सरकार को घेरा
03 Jul 2021 01:18AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



