03 Nov 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आप नेताओं ने बिलासपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया है। कल 4 नवंबर शनिवार को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मस्तूरी और कवर्धा में रोड शो करेंगे। कल मस्तूरी में केजरीवाल तो मान कवर्धा में करेंगे रोड शो
03 Nov 2023 03:00PM,by: Tikendra Sinha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभा ले रहे हैं। वे 4 नवंबर को फिर दुर्ग दौरे पर रहेंगे।पीएम मोदी की सभा में भाजपा नेताओं समेत केंदीय मंत्री मनसुख मंडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डॉ. सरोज पांडेय समेत 20 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। दुर्ग में कल प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सभा
03 Nov 2023 03:00PM,by: Tikendra Sinha
उत्तर प्रदेश के नोएडा में रेव पार्टी में सांप और उसके जहर के इस्तेमाल करने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद नोएडा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी से सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा कि इस मामले में एल्विश यादव मुख्य आरोपी है और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एल्विश यादव फरार है, नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार करे- मेनका गांधी
03 Nov 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार ने GRAP-3 को दिल्ली-एनसीआर में लागू कर दिया है। ऐसे में ताजा नियमों के तहत अब सड़कों पर बीएस3 पेट्रोल वहान और बीएस4 डीजल वाहन को सड़कों पर बैन कर दिया गया है। साथ ही पुरानी डीजल बसों को भी बैन कर दिया गया है ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके। इसे में लोगों से अपील की गई है कि वो इन वाहनों का इस्तेमाल न करें। अगर ऐसा करते कोई पाया जाता है तो उन्हें 20,000 रुपये तक का चालान भरना पड़ सकता है।
03 Nov 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव से कुछ ही दिनों पहले राज्य की पूर्व सीएम और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे को चुनौती दी है। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- "राजस्थान चुनाव 2023 का मुख्य मुद्दा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 7 गारंटियां। विपक्षी दल की नेता वसुन्धरा राजे सिंधिया जी को मैं चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कांग्रेस की 7 गारंटी पर एक बहस करें। गहलोत ने वसुंधरा राजे को दी चुनौती
03 Nov 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
गारंटी शब्द का इस्तेमाल पहले अरविंद केजरीवाल ने किया था, और अब सब उपयोग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचार को गति देने रायपुर पहुंचे सांसद संदीप पाठक ने कांग्रेस की गारंटी को डुप्लीकेट बताया। उन्होंने कहा कि ओरिजिनल तो ओरिजिनल होता है, और डुप्लीकेट तो डुप्लीकेट होता है।
03 Nov 2023 12:25PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








