04 Feb 2023

Generic placeholder image

हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार के चेयरमैन जनाब ए. पी. अब्दुल्लाहकुट्टी ने रायपुर प्रवास के दौरान कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी पहुंचकर प्रदेश की हज व्यवस्थाओं की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने राज्य हज कमेटी द्वारा की जा रही हज व्यवस्थाओं एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। हज कमेटी ऑफ इंडिया, भारत सरकार के चेयरमैन जनाब ए. पी. अब्दुल्लाहकुट्टी ने समस्त हज व्यवस्थाओं एवं हज यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया कि हज 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी सप्ताह से शुरू की जाएँगी। राज्य हज कमेटी की विशेष मांग पर उन्होंने प्रदेश के हाजियों को हर संभव सुविधाए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

04 Feb 2023 01:35AM,
by: Babuaa Desk