04 Apr 2023

Generic placeholder image

नई दिल्ली से आई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और जीडीआई (Governance Development Initiatives) की टीम ने रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित मल्टी यूटिलिटी सेंटर तथा समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) का भ्रमण किया। टीम ने सीएमटीसी में लोकोस एप्लीकेशन ट्रेनिंग का जायजा लिया और प्रतिभागियों से इसके क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। टीम ने ग्राम टेमरी में बिहान कैफेटेरिया, मिलेट कैफे और रीपा (Rural Industrial Park) का भी अवलोकन किया। भ्रमण दल में एनआरएलएम, नई दिल्ली के नेशनल मिशन मैनेजर श्री प्रभात कुमार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के उप निदेशक श्री हरीश अय्यर, सुश्री अनायता सिंह, श्री प्रशांत कुमार और श्री अंकित जैन शामिल थे।

04 Apr 2023 12:31PM,
by: Tikendra Sinha