04 Apr 2024
छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से किया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है ऐसे स्थिति में छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा के द्वारा अपने नेतृत्व में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुये छत्तीसगढ़ राज्य के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास स्थान में भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ बंगले के दरवाजा को तोडकर घुसने का जो प्रयास किया गया है वह अत्यंत ही निन्दनीय है।
04 Apr 2024 12:25PM,by: Tikendra Sinha
मध्य प्रदेश की एमपी-एमएलए कोर्ट, जबलपुर ने मानहानि के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के मानहानि मामले में बीजेपी के तीनों नेता आरोपी हैं। तंखा ने इनके खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का केस किया है। अब इस मामले में 7 मई को सुनवाई हुई। शिवराज सिंह, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ वारंट जारी
04 Apr 2024 12:25PM,by: Tikendra Sinha
सांसद हेमा मालिनी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला बुरी तरह से घिरे हुए हैं। भाजपा लगातार सुरजेवाला पर हमलावर है। इस बीच अब हरियाणा महिला आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को नोटिस भेजा है। रणदीप सिंह सुरजेवाला को 9 अप्रैल को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। हरियाणा महिला आयोग ने सुरजेवाला को भेजा समन
04 Apr 2024 10:37AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने बीमा भारती को पूर्णिया से टिकट दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि आज का दिन मेरी जिंदगी के अध्याय का है क्योंकि मैंने सबका दिल जीता है और मुझे सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। मैं इंडिया गठबंधन की मजबूती के लिए काम करूंगा। कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्थापित हो। देश में युवाओं और देश की अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए। पप्पू यादव ने पूर्णिया से नामांकन दाखिल किया
04 Apr 2024 10:37AM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ ने खुदकुशी कर ली है. उन्होंने अपने हाथ की नसें काट ली। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उनके पिता ने भी जहर खा लिया. जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। विवेक भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से विधायक रहे हैं। राजस्थान : पूर्व कांग्रेस विधायक ने की आत्महत्या
04 Apr 2024 08:21AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी के मुख्यमंत्री पद से हटाने की जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। एक हफ्ते पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नई जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी जिसमें केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग की गई थी क्योंकि वह शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत में हैं।
04 Apr 2024 07:20AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









