04 Jun 2026

Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप बिस्वास को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में दिसंबर 2025 में आयोजित लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम से जुड़े विवाद की जांच में पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा था। हालांकि,निर्धारित तारीख पर उनकी पेशी नहीं हो सकी, जिसके बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। 13 दिसंबर 2025 को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में मेस्सी की मौजूदगी वाला एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्था, सुरक्षा चूक और दर्शकों के आक्रोश की खबरें सामने आईं। बाद में स्टेडियम में तोड़फोड़ भी हुई और आयोजन को लेकर व्यापक आलोचना हुई।

04 Jun 2026 01:30PM,
by: Babuaa Desk