04 Jul 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की 04 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और अध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाए मार्ग और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

04 Jul 2023 05:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

इस बार रायपुर जिले के कोसरंगी ग्राम के रीपा में हरेली तिहार को पारंपरिक रूप से मनाने के लिए एक अनूठी पहल की जा रही है। रीपा में गेड़ी एवं पूजा थाली का निर्माण किया जा रहा है। जिसे आमजन बाजार में खरीद सकेंगे और हरेली तिहार का उत्सव मना सकेंगे। इस थाली में स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं बंसोड़ जाति लोगों द्वारा पूजा में उपयोग होने वाले सामग्री जैसे काला तिल, हल्दी, सुपाड़ी, रुई-बाती, कपूर-कुवारी धागा, मौली धागा, चुनरी, उड़द दाल, जवा, दशांग, रोली, कुमकुम, गुलाल, चंदन, अगरबत्ती, हवन सामग्री, लकड़ी (पलास मदार, पीपल, बेल, फुड़हर, आम, गुलर, कुशा, खैर) एवं गेड़ी का निर्माण किया जा रहा है। पूजा थाली 85 रूपए एवं गेड़ी 120 रूपए प्रति नग की दर से खरीदा जा सकता है। 

04 Jul 2023 05:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्वास्थ्य सेवाओं के लगातार विस्तार से अब राज्य के 27 जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस की सुविधा विकसित कर ली गई है। इससे किडनी रोगों से पीड़ितों को अब उनके जिला मुख्यालय में ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है। किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त मरीज को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने से अब इसके मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सभी जिला अस्पतालों में होगा डायलिसिस सुविधा का विस्तार

04 Jul 2023 05:49AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को सेन्ट्रल इडिया रीजनल कांउसिल की रायपुर शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय सी.ए विद्यार्थियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आंमत्रण दिया। गौरतलब है कि 5 और 6 अगस्त 2023 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में यह दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में आईसीएआई के पदाधिकारी सर्वश्री रवि ग्वालानी, विकास गोलछा, धवल शाह, गोपाल अग्रवाल, रवि जैन तथा मोहित अग्रवाल शामिल थे।

04 Jul 2023 05:49AM,
by: Tikendra Sinha