04 Aug 2021

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए। इनमें समग्र शिक्षा स्कीम 2.0 लागू करने और केंद्र प्रायोजित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का कार्यकाल दो साल और बढ़ाने के निर्णय शामिल है। इस बैठक में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। शिक्षा मंत्री प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा योजना 2.0 में प्ले स्कूल व आंगनवाड़ी को औपचारिक रूप दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि समग्र शिक्षा योजना 2.0 एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना पर कुल 2.94 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी।

04 Aug 2021 07:18PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

ग्रेटर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय पंडित की कथित तौर पर हत्या करने वाला 29 वर्षीय गैंगस्टर अंकित गुर्जर बुधवार सुबह तिहाड़ जेल परिसर के अंदर मृत पाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि चार लोगों ने उसकी कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जेल अधिकारी हत्या के सिलसिले में उपाधीक्षक की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।
गुर्जर को पहले सुंदर भाटी गिरोह के लिए काम करने वाला बताया गया था और उसे 2015 में नोएडा भाजपा सदस्य विजय पंडित की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह कथित तौर पर 22 मामलों में शामिल था, जिसमें हत्या और जबरन वसूली के आठ मामले शामिल थे। गैंगस्टर अंकित गुर्जर तिहाड़ जेल में मृत पाया गया

04 Aug 2021 07:18PM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ लगातार छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हज़ार से अधिक अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों को वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूर्ण करवाने हेतु संघर्षिल है। प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया सरकार वर्तमान में अनियमित कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है जबकि विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान अनियमित कर्मचारियों के संघर्ष के समय उनके मंचो में वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री,विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विभिन्न विधायक तथा अनेको जन प्रतिनिधियों ने जा जाकर 10 दिनों में नियमितीकरण का वायदा किया था और सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, छटनी नही किये जाने एवं आउटसोर्सिंग बन्द किये जाने के मुद्दे को जन घोषणा पत्र में सम्मिलित किया गया था।

04 Aug 2021 01:58PM,
by: Vikash Kumar