04 Sep 2023
भारतीय जनता पार्टी की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' को राजस्थान के गंगापुर सिटी में पुलिस ने रोक दिया l पार्टी ने चुनावी राज्य में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए चार परिवर्तन संकल्प यात्राएं आयोजित कीं। दूसरी यात्रा की शुरुआत रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डूंगरपुर से की।
04 Sep 2023 02:22AM,by: Babuaa Desk
पुलिस के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 8 से 10 सितंबर के दौरान मोटो बाग़, बीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, IIT और सदर बाजार कैन्टोमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां से यात्री ना ही तो मेट्रो स्टेशन के अंदर आ सकते हैं और ना ही यहां से बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा पुलिस ने धुला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन को सेंसिटिव जगहों की सूची में रखा है। इसके साथ ही आयोजन स्थल के सबसे नजदीकी स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा।
04 Sep 2023 01:08AM,by: Tikendra Sinha
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के भिवानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा एक नया हथकंडा लेकर आई है 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' lहमें एक चुनाव या 10 चुनाव या 12 चुनाव से क्या मिलेगा... हम 'एक राष्ट्र, एक शिक्षा' चाहते हैं।'
04 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान की निंदा नहीं करना चाहते क्योंकि उन्होंने बयान देकर केवल खुद को बेनकाब किया है। उन्होंने कहा, "सवाल यह है कि क्या कांग्रेस अब भी द्रमुक के साथ गठबंधन में रहेगी। मैंने कार्ति चिदंबरम का भी बयान देखा है और मल्लिकार्जुन खड़गे का भी कुछ-कुछ ऐसा ही बयान देखा है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस कार्ति चिदंबरम को पार्टी से निकालेगी।"
04 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, 'बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो। मुफ्त की आदत लगाने की बजाय हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास किया जाए।
04 Sep 2023 01:07AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









