05 Jan 2024

Generic placeholder image

प्रादेशिक समाचार एकांश दूरदर्शन केंद्र रायपुर के कार्यक्रम चर्चा में के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के संबंध में चर्चा की। साक्षात्कार के दौरान सुशासन पर प्रदेश में हो रहे काम के संबंध में मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के दूसरे ही दिन पहले कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन अटल जी की जयंती के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। आदिवासियों के लिए प्राथमिकताएं भी मुख्यमंत्री ने बताईं। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय को पर्याप्त बजट दिया ताकि आदिवासी क्षेत्रों का बेहतर विकास हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के अंतर्गत महतारी वंदन योजना हम लाये हैं एक साल में हम इसके अंतर्गत 12 हजार रुपए देंगे। इसके लिए तीन दिनों के विधानसभा सत्र में अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था कर ली गई है। जल्द ही यह योजना लागू हो जाएगी।  सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम : विष्णु देव साय

05 Jan 2024 05:32AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के वीरभद्र नगर स्थित सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सम्मिलित हुए। शिविर को सम्बोधन करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी योजनाएं विशेष रूप से गरीब जो कच्चे मकान में रह रहे हैं उनको पक्का मकान, किराए के मकान में रहने वाले को पक्का मकान, सब्जी की दुकान और ठेला लगाने वाले गरीब भाई-बहनों को स्वनिधि योजना के तहत पहले 10 हजार रूपए, इस 10 हजार को पटाने पर 20 हजार और 20 हजार पटाए जाने पर 50 हजार तक का ऋण देने का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की सब्सिडी सीधे हितग्राहियों के खाते में जमा कराया जा रही है। वहीं विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, मिस्त्री को 3 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 

05 Jan 2024 05:32AM,
by: Tikendra Sinha