05 Jul 2023
यूएस नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल प्रेडिक्शन ने कहा है कि सोमवार (3 जुलाई, 2023) विश्व स्तर पर अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। औसत वैश्विक तापमान कल 17.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अगस्त 2016 में दर्ज किए गए 16.92 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया। वैज्ञानिकों ने कहा कि उभरते अल नीनो पैटर्न के साथ जलवायु परिवर्तन संयुक्त रूप से तापमान में वृद्धि के पीछे है। विश्व में अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया
05 Jul 2023 06:12AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री के राजधानी रायपुर आगमन की तैयारियों को लेकर की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू समेत उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
05 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ में रियायती दर पर सहजता से उच्च गुणवत्ता की वर्मी कम्पोस्ट उपलब्ध होने से किसानों का जैविक खेती की ओर रूझान बढ़ा है। राज्य के किसान खेती में अब वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने लगे हैं। सहकारी समितियों से मात्र 10 रूपए किलो की दर से कृषि ऋण के रूप वर्मी कम्पोस्ट की प्रदाय किए जाने की व्यवस्था के चलते किसानों को आसानी हुई है। राज्य में जैविक खेती की ओर किसानों का बढ़ा रूझान
05 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘नरवा विकास कार्यक्रम‘‘ के तहत दक्षिण कोंडागांव वनमंडल के दहिकोंगा परिक्षेत्र के अंतर्गत भुमका नाला के उपचार से वनांचल के भू-जल स्तर में काफी सुधार आया है। वहां दहीकोंगा उप परिक्षेत्र में कैम्पा मद की वार्षिक कार्य-योजना 2021-22 में वन क्षेत्र में स्थित भूमका नाला का चयनित करके नरवा उपचार का कार्य किया जा रहा है। ग्राम जोबा और वन प्रबंधन समिति द्वारा भुमका नाला के पुनर्जीवन के लिए किए गए योजनाबद्ध कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ अब देखने को मिल रहा है। नरवा विकास योजना के अन्तर्गत भुमका नाला में 12 हजार 23 संरचनों का निर्माण 1 करोड़ 44 लाख 78 हजार रूपए की लागत से कराया जा रहा है, जिससे नाले के भू-जल संवर्धन के साथ साथ नालों में निर्मित जोबा ग्रामवासियों के निस्तारी की समस्या का समाधान
05 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जुलाई को अपने निवास कार्यालय रायपुर में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 18 करोड़ 47 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 15 जून से 30 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.52 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 5.05 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 7.79 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 5.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
05 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 जुलाई को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाओं हेतु मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के प्रमुख अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रवास पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के प्रवास पर जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए है। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।
05 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता की सीधी भर्ती 2023 परीक्षा के परिणाम 2 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया है कि भर्ती परीक्षा के जारी परिणाम उपरांत व्याख्याता के पदों की ऑनलाईन काउंसलिंग शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को अपने आधार नंबर को व्यापम द्वारा जारी एनरोलमेंट से लिंक किया जाना अनिवार्य है। अधिकारियों ने बताया कि सभी अभ्यर्थी शीघ्र ही अपने आधार नंबर को व्यापम की वेबसाईट के माध्यम से लिंक करा लें, तभी काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकेेंगे।
05 Jul 2023 05:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








