05 Jul 2024

Generic placeholder image

 छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा जिला मुख्यालय में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री द्वय माननीय अरूण साव एवं विजय शर्मा जी विशिष्ट अतिथि होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित माननीय विजय दत्त श्रीधर जी करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सभा टेलीवीज़न दिल्ली के पूर्व एक्जक्युटिव डायरेक्ट माननीय राजेश बादल जी उपस्थित रहेंगे। साथ ही भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार, शिक्षाविद, पत्रकार संघों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में शामिल होकर अपने अनुभवों से उपस्थित पत्रकारों को संबोधित कर शिक्षित करेंगे।  

05 Jul 2024 03:04AM,
by: Tikendra Sinha