05 Aug 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की परिकल्पना अब साकार हो रही है प्रदेश की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल से लाखों बेटे, बेटियों की जिन्दगी संवर रही है। इसका लाभ सुदूर वनांचल हो या मैदानी जिले में आधुनिक शिक्षा की उजली तस्वीर देखने को मिल रही है। प्रदेश में वर्तमान सत्र 2023--24 में 377 अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तथा 349 हिंदी माध्यम विघालय कुल 726 स्कूल संचालित किए जा रहे है। स्कूल में 1 लाख 70 हजार बच्चे अंग्रेजी माध्यम और 2 लाख 20 हजार बच्चे हिन्दी माध्यम में पढ़ाई कर रहे है। राज्य सरकार की पहल से आज सुदूर अंचल के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में खेलने के लिए बढ़िया मैदान, आधुनिक प्रयोगशाला, पुस्तकालय, जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर अनेक पालकों के आर्थिक बोझ को कम कर दिया जिससे पालकों के मन की चिन्ता की लकीर दूर हो गई। आज अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करके बच्चे अपनी प्रतिभा निखार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आर्थिक रूप से कमजोर तबकों के बच्चों का आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ाया है। 

05 Aug 2023 04:28AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सेंटर आफ एक्सीलेंटस की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस संस्थान में स्टार्टअप यूनिट्स के लिए जगह भी होगी और लैब भी होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह घोषणा दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान की। उन्होंने कहा कि अभी बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण ने छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। इस निर्णय को वापस लेने का अनुरोध हमने भारत सरकार से किया है। यह निर्णय यदि वापस नहीं होता तो इस राशि का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी लेकिन बच्चों पर अतिरिक्त भार नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी वर्गाे के हितों से संबंधित किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमने पौने दो लाख करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में डाले। इससे बाजार में पैसा आया और छ्त्तीसगढ़ मंदी से दूर रहा। हमने उद्यानिकी विश्वविद्यालय आरंभ किया और मेडिकल कालेज भी खोले हैं। हमने 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में दिये हैं। 300 रीपा बनवाया है। 1186 करोड़ रुपए की राशि से 36 आईटीआई का उन्नयन कर रहे हैं। इससे दस हजार पद सृजित होंगे। जहां जहां भेंट मुलाकात होती है मुझसे लोग स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और सहकारी बैंक की माँग होती है। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की जरूरत थी और कालेजों की भी। हमने दस इंग्लिश मीडियम कालेज आरंभ किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी परंपरा को सहेजने की दिशा में भी हमने कार्य किया है। इस मौके पर गृह मंत्री और कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं पंचायत एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री रविंद्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, वरिष्ठ विधायक श्री अरूण वोरा, विधायकगण श्री देवेन्द्र यादव, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती छन्नि साहू, छत्तीसगढ़ विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र छात्रायें उपस्थित थे। 

05 Aug 2023 04:28AM,
by: Tikendra Sinha