05 Oct 2023
शिखर धवन को दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत में मानसिक क्रूरता के कारण उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक मिल गया। न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को यह कहते हुए स्वीकार कर लिया कि पत्नी ने आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में विफल रही। शिखर धवन ने तलाक दिया
05 Oct 2023 06:25AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करनेवाले हैं। इस दौरान वे राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज राजस्थान और एमपी को देंगे चुनावी सौगात
05 Oct 2023 05:36AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर किसानों के बोनस पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि किसानों के बोनस की राशि उनका न्यायोचित हक है। वर्ष 2014-15 और वर्ष 2015-16 के दो सालों की बोनस राशि के 3700 करोड़ रुपए किसानों को मिलने थे जो केंद्र सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध के चलते अटका हुआ है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि किसानों से वर्ष 2013 में वायदा किया गया था कि उनका एक-एक दाना खरीदा जाएगा, 2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा और 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार द्वारा कृषि उपजों पर बोनस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके चलते किसानों को वर्ष 2014-15 तथा वर्ष 2015-16 का बोनस नहीं मिल पाया। ये राशि 3700 करोड़ रुपए की है जो अब तक किसानों को अप्राप्त है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
05 Oct 2023 04:31AM,by: Tikendra Sinha
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आगामी विधानसभा चुनाव संबंध में अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये है। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय सशक्त पुलिस बल तैनात किये जायेगें इनके लिए सभी बुनियादी आवश्यकताओं जैसे आवास, परिवहन, राशन, पेयजल जलपूर्ति, स्वास्थ्य दवाई, इलाज, मोबाईल, टायलेट, बांस बल्ली सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये है। मुख्य सचिव ने चुनाव कार्य हेतु होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और कोटवारों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। बैठक में डी.जी.पी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।
05 Oct 2023 04:31AM,by: Tikendra Sinha
सतत् विकास लक्ष्य (SDG) के संबंधित राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार किये गये ’एसडीजी बेसलाईन एण्ड प्रोग्रेस रिपोर्ट, 2022 छत्तीसगढ़’ का विमोचन आज राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा योजना भवन, नवा रायपुर में किया गया। रिपोर्ट अनुसार एसडीजी के विभिन्न लक्ष्यों में राज्य द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है।
05 Oct 2023 04:31AM,by: Tikendra Sinha
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा को एवं सदस्य के पद पर श्री संतकुमार नेताम को नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के विनियम 3(2) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिकृत किया है।
05 Oct 2023 04:31AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और उसे सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने साहस और वीरता से अंतिम क्षण तक लड़ाई की। अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। रानी दुर्गावती की शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है। मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर किया नमन
05 Oct 2023 04:31AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








